पति धर्मेंद्र की निधन की खबर फैली तो भड़क उठीं हेमा मालिनी, बोलीं- माफी के लायक नहीं

Untitled 14 copy 7

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

पति धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबर सामने आने के बाद अब हेमा मालिनी ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। दिग्गज अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते इन खबरों को गलत ठहराया है और कहा है कि ये माफी के लायक नहीं है। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन की खबर फैलते ही पूरा परिवार नाराज नजर आ रहा है। धर्मेंद्र जिंदा हैं और रिकवर कर रहे हैं…ऐसा सुपरस्टार के परिवार का कहना है। पिता की निधन की खबर देखते ही बेटी ईशा देओल ने पोस्ट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की बताया कि उनके पिता जिंदा हैं और ठीक हो रहे हैं। वहीं अब पत्नी हेमा मालिनी भी अपना गुस्सा जाहिर करती हुई नजर आ रही हैं।

हेमा मालिनी ने अपने ऑफिशियल पोस्ट में लिखा, जो हो रहा है वह अक्षम्य है! ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की ज़रूरत का पूरा सम्मान करें। बीती शाम हेमा मालिनी अपने धर्मेंद्र से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंची थीं। वहीं परिवार के लोग सनी देओल, बॉबी देओल और बच्चे सुपरस्टार से मिलने जा चुके हैं। सलमान खान को भी बीती शाम अस्पताल के बाहर देखा गया। वहीं शाहरुख खान भी अपने बेटे के साथ धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट लेने पहुंचे थे।

बेटी ईशा ने किया सबसे पहले खबरों का खंडन

जैसे ही सोशल मीडिया पर दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन की खबर फैलने लगी, तो बेटी ईशा ने सबसे पहले इनका खंडन किया। एक्ट्रेस अपना पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, कि सोशल मीडिया को गलत खबरें फैलाने की ज्यादा ही जल्दी है। मेरे पिता ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से गुजारिश करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया।

ये भी पढ़े

हेमा मालिनी बोलीं: जो कुछ हो रहा है वह माफ करने लायक नहीं

Spread the love

Entertainment

बिना कट के पास हुई ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’

Drishyam: The Conclusion: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। खास बात यह है कि फिल्म को बिना किसी कट या ऑडियो-वीडियो बदलाव के पास किया गया है। फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। बिना कट के पास हुई फिल्म बॉलीवुड हंगामा […]

Spread the love
Read More
Sankashti Chaturthi 2026
homeslider Religion

संकष्टी चतुर्थी का व्रत कल

Sankashti Chaturthi 2026: 29 सितंबर 2026 को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे अंगारकी संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। संकष्टी चतुर्थी 2026 के […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश की तरह महाराजगंज जनपद में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ने उनको गिरफ्तार करने तथा उनके समय में किए गए निर्णय की […]

Spread the love
Read More