हेमा मालिनी बोलीं: जो कुछ हो रहा है वह माफ करने लायक नहीं

Hema Malini
  • “कैसे जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं”

नया लुक ब्यूरो

मंगलवार सुबह बॉलीवुड समेत पूरी दुनिया को एक गहरा झटका तब लगा, जब बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत की अफवाह बिजली के करेंट की तरह फैल गई। अभिनेता धर्मेंद्र के मौत की खबर झूठी निकली और इसका कंफर्मेंशन बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने दी। कई बड़े मीडिया हाउसेस ने इसकी खबर भी दनादन पब्लिश कर दी और कहा कि धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। लेकिन कुछ ही देर बाद अभिनेता के मौत की खबर झूठी निकली।

हेमा मालिनी ने किया ट्वीट

हेमा ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि जो कुछ हो रहा है वह माफ करने लायक नहीं है। कैसे जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं, जो इलाज पर अच्छी तरह प्रतिक्रिया दे रहा है और स्वस्थ हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता की ज़रूरत का पूरा दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत काफी समय से खराब चल रही है। उनकी बेटी ईशा देओल ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट हैं।

 ट्रीटमेंट को रिस्पॉन्ड कर रहे हैं धर्मेंद्र

धर्मेंद्र की हालत स्थिर, मौत की खबरों को हेमा मालिनी ने बताया गलत, सनी देओल सहित पूरी फैमिली हॉस्पिटल में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट हैं। वो आईसीयू में हैं। 10 नवंबर को धर्मेंद्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। एक्टर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। अब उनकी बेटी ईशा देओल ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। 89 साल के धर्मेंद्र 31 अक्टूबर को रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए थे। इसके बाद हेमा मालिनी ने एयरपोर्ट पर पैप्स को एक्टर का हेल्थ अपडेट भी दिया था। उन्होंने बताया था कि धर्मेंद्र अब ठीक हैं। वहीं आज सुबह एक्टर की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। जिसके बाद उनके परिवार के कुछ सदस्यों का अस्पताल आना जाना बढ़ गया है। इसी साल अप्रैल में धर्मेंद्र ने अपनी आंखों की सर्जरी भी कराई थी। एक आंख में धुंधलापन आने की वजह से उनकी आंखों की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई थी। तब धर्मेंद्र की मोतियाबिंद की भी सर्जरी की गई है। सर्जरी के बाद धर्मेंद्र मुंबई के एक अस्पताल से बाहर स्पॉट हुए थे। इस दौरान पैपराजी से बात करते हुए दिग्गज एक्टर ने कहा था ‘मुझमें बहुत दम है। अभी भी जान रखता हूं मैं।

ये भी पढ़े

दहशतगर्त डॉक्टरों से दहली दिल्ली, दिल में हिंदुस्तान तो कैसे बन रहे फिदायीन…

धर्मेंद्र के घर पहुंचे निखिल द्विवेदी

धर्मेंद्र की खराब तबीयत की जानकारी मिलते ही बॉबी देओल के करीबी दोस्त और अभिनेता निखिल द्विवेदी उनके घर पर पहुंचे हैं। मुंबई में अभी कुछ देर पहले निखिल को धर्मेंद्र के घर के बाहर देखा गया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने जताई नाराजगी

धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरों पर अब उनके दोस्त और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का भी गुस्सा फूट पड़ा है। एक्टर ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा है कि ‘धरम जी की खुद की कोई टीम नहीं है, तो फिर कैसे और किसने उनके निधन की खबर की पुष्टि की?’ शत्रुघ्न ने कहा, ‘मैंने सुबह उठकर इन खबरों को सच मान लिया क्योंकि ये विश्वसनीय पोर्टल और प्रकाशनों से आई थीं। मुझे यह जानकर हैरानी और राहत हुई कि ये खबरें झूठी थीं। सबके चहेते धरमजी ठीक हैं और जल्द ही घर लौट आएंगे। मरे उनके दुश्मन।’

सनी देओल की टीम ने दी नई जानकारी

इधर सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र के हेल्थ पर ताजा अपडेट दिया है। सनी देओल की टीम की मानें तो धर्मेंद्र की सेहत में अब सुधार है और वो रिकवर कर रहे हैं। सनी की टीम ने एक्टर की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना की अपील की है। सनी की टीम के इस बयान के बाद धर्मेंद्र के फैंस ने राहत की सांस ली है।

दादा की सेहत को लेकर चिंतित दिखे करण

इसी बीच एक वीडियो सोमवार शाम का सामने आया है जिसमें धर्मेंद्र के पोते करण देओल उनसे मिलकर अस्पताल से बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान करण काफी उदास और गमगीन लग रहे हैं। पीछे वाली सीट पर उनके भाई राजवीर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े

21वीं सदी में कई बार दहली दिल्ली, करीब 150 मौतें और हजारों घायल

 धर्मेंद्र की सेहत पर बोलीं करिश्मा तन्ना

मुंबई में जिम करने के बाद स्पॉट हुईं एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना से जब पैपराजी ने धर्मेंद्र को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि पता नहीं अभी बहुत कन्फ्यूजन बना हुआ है। लेकिन मैं उम्मीद करती हूं कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

 पापा को देखने सनी-बॉबी पहुंचे अस्पताल

हेमा और एशा के बाद अब पापा धर्मेंद्र का हाल जानने के लिए सनी देओल और बॉबी देओल भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। सनी-बॉबी के अलावा करण देओल भी इस दौरान दादा को देखने अस्पताल पहुंचे हैं।

 घर के बाहर जमा हुए फैंस

धर्मेंद्र के घर के बाहर भी फैंस की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। उनके घर पर करीबियों का आना-जाना लगा हुआ है। कुछ देर पहले धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल घर में जाते हुए नजर आए थे।

अस्पताल के बाहर टाइट हुई सिक्योरिटी

धर्मेंद्र फिलहाल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के बाहर जहां एक तरफ उनके फैंस की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ सिक्योरिटी को फुल टाइट रखा गया है। अस्पताल के बाहर पुलिस तैनात की गई है, ताकि कभी भी हालात आउट ऑफ कंट्रोल ना हों।

भतीजे अभय देओल पहुंचे घर

एक तरफ जहां धर्मेंद्र का हाल जानने के लिए उनके करीबी और परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके भतीजे अभय देओल उनके घर पहुंचे हैं।

एशा देओल-हेमा मालिनी पहुंचे अस्पताल

धर्मेंद्र को अस्पताल में देखने के लिए मगंलवार सुबह हेमा मालिनी और एशा देओल अस्पताल पहुंचे हैं। इस दौरान एशा के चेहरे पर उदासी के साथ-साथ हल्का गुस्सा भी नजर आ रहा है।

 हेमा मालिनी ने निधन की झूठी खबरों पर जताया गुस्सा

हेमा मालिनी ने गलत खबर फैलाने वाले चैनल्स को फटकार लगाई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘जो हो रहा है वह माफ़ करने लायक नहीं है! ज़िम्मेदार चैनल एक ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बहुत ही अपमानजनक और गैर-जिम्मेदार हरकत है। कृप्या परिवार और उनकी प्राइवेसी की ज़रूरत का सम्मान करें।

 फैंस से की प्रार्थना करने की अपील

सोमवार को हेमा मालिनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर धर्मेंद्र की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही कैप्शन में हेमा मालिनी ने लिखा, ‘मैं धरम जी के बारे में चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं, जो अस्पताल में उनके साथ बने हुए हैं। उनकी लगातार देखभाल की जा रही है और हम सब उनके साथ हैं। मैं आप सभी से उनकी सेहत में सुधार और जल्द ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील करती हूं।’

 डॉक्टर्स की निगरानी में हैं धर्मेंद्र

बता दें बीती रात सनी देओल की टीम ने एक बयान जारी किया है, जिसमें वह लिखते हैं, ‘धर्मेंद्र जी की हालत स्थिर है। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आगे के अपडेट उपलब्ध होने पर साझा किए जाएंगे। प्लीज, उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठी अफवाहें न फैलाएं। सभी से अनुरोध है कि उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।’

एशा ने निधन की खबरों को झुठलाया

एशा ने पिता धर्मेद्र का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि उनकी सेहत फिलहाल स्थिर है और वो रिकवर कर रहे हैं। एशा ने झूठी खबरों को फैलाने वाले मीडिया चैनल्स को भी फटकार लगाई। उन्होंने पोस्ट में लिखा- लगता है मीडिया को कुछ ज्यादा ही जल्दी है झूठी खबरें फैलाने की। मैं हमारे परिवार की प्राइवेसी बरकरार रखने के लिए अपील करती हूं।

ये भी पढ़े

AK-47 लेकर चलने वाली लखनऊ की महिला डॉक्टर गिरफ्तार

Spread the love

Varun Dhawan
Entertainment Uttar Pradesh

वरुण धवन की हॉरर फिल्म से YRF की नई शुरुआत

वरुण धवन की पहली हॉरर फिल्म  Varun Dhawan horror film: बॉलीवुड में इन दिनों हॉरर और हॉरर-थ्रिलर फिल्मों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। दर्शक अब सिर्फ कॉमेडी, रोमांस और एक्शन ही नहीं, बल्कि डर और रोमांच से भरपूर कहानियों को भी बड़े पर्दे पर पसंद कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता वरुण धवन […]

Spread the love
Read More
Patna road accident
Crime News homeslider National

पटना में युवक की मौत के बाद बवाल, बस समेत कई गाड़ियां फूंकीं; पत्रकारों और पुलिस पर हमला

Patna road accident :  बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात अचानक हिंसक हो गए। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने जमकर बवाल किया। आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना में शामिल बस को आग के हवाले कर दिया। इसके […]

Spread the love
Read More
Maharashtra Doctors' Strike
homeslider Maharastra

डॉक्टरों की हड़ताल पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तुरंत काम पर लौटें वरना होगी कार्रवाई

Maharashtra Doctors’ Strike : महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर बंबई हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी आंदोलन या विरोध प्रदर्शन की वजह से मरीजों की जान जोखिम में नहीं डाली जा सकती। कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स […]

Spread the love
Read More