आतंकियों के निशाने पर RSS कार्यालय, ATS ने नापाक इरादों को किया ध्वस्त

Untitled 21 copy 4
  • आतंकी संगठनों ने बिछाया है देश भर में जाल
  • तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद सच आया सामने
  • ATS टीम जुटा रही अहम जानकारियां, कितने और शामिल हैं इस गिरोह में

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आतंक निरोधक दस्ते की तफ्तीश से मिले संकेतों पर अगर भरोसा करें तो RSS कार्यालय सहित कई प्रमुख स्थान आतंकियों के निशाने पर था, लेकिन समय रहते धर लिए गए। सूत्र बताते हैं कि पुलिस पकड़े गए आतंकियों के साथी और कौन-कौन लोग हैं इसके बारे में खुफिया एजेंसी नजरें गड़ा दी है और उम्मीद है कि वह भी बहुत जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
ATS टीम ने ISI संगठन से ताल्लुक रखने वाले तीन आतंकियों को रविवार को हैदराबाद निवासी डॉ अहमद मोहियुददीन सैयद, जबकि शामली निवासी आजाद सुलेमान शेख व लखीमपुर-खीरी निवासी सुहैल सलीम ख़ान ने एटीएम की पूछताछ में कई अहम राज उगले हैं।

ये भी पढ़े

दहेज हत्या में पति को फंसाया और बॉयफ्रेंड शुरु की रासलीला, पत्नी का शर्मनाक कारनामा

ATS टीम को इनके पास से अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद किया तो इससे यही लगा कि इनके इरादे ठीक नहीं थे। जो भी हथियार इनके पास से मिले बहुत ख़तरनाक बताए जा रहे हैं। लखनऊ या फिर यूपी का कई शहर खुशकिस्मत रहा क्योंकि गिरफ्तार आतंकी संगठन कहीं भी कुछ कर सकता था। लिहाजा समय रहते एटीएस टीम ने इन्हें धरदबोचा। ATS  के DIG सुनील जोशी के मुताबिक गिरफ्तार तीनों आरोपी खूंखार आतंकी हैं और इनका तार सिर्फ यूपी नहीं बल्कि देश के कोने-कोने में फैले होने की बात सामने आ रही है, जिनके बारे में गहनता से जानकारी एकत्र की जा रही है।

ये भी पढ़े

विधवा बहू से शादी करने के लिए जेठ ने किया एसिड अटैक

उन्होंने बताया कि यह भी जानकारी मिली है कि यूपी के रहने वाले दोनों संदिग्धों ने राजस्थान राज्य के हनुमानगढ़ से हथियार का जुगाड़ करते थे। यह भी बताया जा रहा है कि इनका इरादा इतना खतरनाक है कि दिल्ली की आजाद मंडी, अहमदाबाद के कई धार्मिक स्थल के अलावा RSS के ब्रांचों पर भी निशाना साधने की तैयारी थी। एटीएस के डीआईजी के मुताबिक सुरक्षा को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है‌।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में ट्रैक्टर चालक का अपहरण, दो लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह सकुशल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पारा क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट की सर्विस लेन के पास से 24 सितंबर 2026 की रात बेखौफ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महेंद्र प्रताप सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह को अगवा कर लिया। अपहरण करने के […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली में पुलिस,SSB और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर चेकिंग के दौरान एक टोयटा कार से 225 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

निगोहां में एक युवक की बेरहमी से हत्या

पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही पड़ताल छानबीन में जुटी पुलिस का दावा, मृतक शराब पीने का था आदी मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र भेजा प्रयोगशाला बक्तौरी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ हो रही सिलसिलेवार घटनाओं का मामला थम नहीं रहा […]

Spread the love
Read More