OYO होटल में महिला मित्र संग ठहरे शख्स की मौत, सेक्स पावर दवाइयों के ओवरडोज की आशंका

Untitled 4 copy 1
  • 12 मार्च को थी बेटे की शादी

लखनऊ। हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां OYO होटल में अपनी महिला मित्र के साथ ठहरे 56 वर्षीय व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में हार्ट फेलियर की बात सामने आई है, जबकि कमरे से सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाइयों के खाली रैपर मिलने के बाद ओवरडोज की आशंका भी जताई जा रही है।

होटल के कमरे में बिगड़ी तबीयत, कुछ ही मिनटों में मौत

जानकारी के अनुसार मृतक सोहना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था और एक लॉजिस्टिक कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करता था। वह बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में अपनी स्कूल फ्रेंड के साथ ठहरा हुआ था। महिला मित्र ने पुलिस को बताया कि अचानक व्यक्ति के सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। उसने तुरंत मदद करने की कोशिश की और डॉक्टर व पुलिस को सूचना दी, लेकिन कुछ ही मिनटों में उसकी सांसें थम गईं।

कमरे से मिली दवाइयों के रैपर, जांच शुरू

सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान सेक्सवर्धक दवाइयों के खाली रैपर मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। जांच अधिकारी के अनुसार शुरुआती जांच में हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर की संभावना सामने आई है।

ये भी पढ़ें

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री, PM से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

घर में शादी की तैयारी, अचानक मातम

बताया जा रहा है कि 12 मार्च को मृतक के बेटे की शादी तय थी और परिवार में खुशी का माहौल था। अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

homeslider International

लंदन में तिब्बती प्रदर्शन के बीच चीन पर बड़ा आरोप, मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शुरू की जांच

Chinese Embassy in London : ब्रिटेन की राजधानी लंदन में स्थित चीनी दूतावास एक नए विवाद के केंद्र में आ गया है। शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे तिब्बती प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर हाई-वोल्टेज स्टन बैटन दिखाकर डराने और धमकाने के आरोप सामने आए हैं। घटना के बाद मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने मामले की जांच […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का राशिफल: किस्मत देगी साथ या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें अपनी राशि का हाल

मेष: नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है। किसी मंगलमय समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। वृषभ: आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेकर महत्वपूर्ण […]

Spread the love
Read More
Iran US War
homeslider International

ईरान पर अमेरिका के बड़े हवाई हमले, पुलों और बिजली ढांचे को बनाया निशाना

Iran US War : अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव और गहरा गया है। शुक्रवार तड़के अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ अपने हवाई हमलों का दायरा बढ़ाते हुए कई पुलों, बिजली से जुड़े बुनियादी ढांचे और एक प्रमुख बंदरगाह पर स्थित टावर को निशाना बनाया। इन हमलों से क्षेत्र में तनाव और बढ़ने […]

Spread the love
Read More