ICC T20 WC 2026 Semi Final: इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब और कहां होगा महामुकाबला

Untitled 2 copy 1

नई दिल्ली। ICC T20 WC 2026  अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक चरण में पहुंच चुका है। शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि भारत का मुकाबला किस टीम से होगा और कब भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। सुपर-8 चरण के मुकाबले समाप्त होने के बाद अब टूर्नामेंट में केवल तीन मैच बाकी हैं, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल। सेमीफाइनल से पहले टीमों को दो दिन का ब्रेक मिला है, जिसके बाद खिताबी जंग की शुरुआत होगी।

सेमीफाइनल की चारों टीमें हुईं तय

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों के खत्म होते ही सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है।

इस बार अंतिम चार में जगह बनाने वाली टीमें हैं,

  • साउथ अफ्रीका
  • इंग्लैंड
  • न्यूजीलैंड
  • भारत

अब इन टीमों के बीच फाइनल में पहुंचने की जंग होगी।

ये भी पढ़ें

भारत और वेस्टइंडीज का टक्कर: जीत से सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ?

बारावफात का जुलूस आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पहला सेमीफाइनल: साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड

पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा।

  • स्थान: कोलकाता का ईडन गार्डेंस
  • मुकाबला: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड

इस मैच की विजेता टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

दूसरा सेमीफाइनल : भारत vs  इंग्लैंड

दूसरा और सबसे बहुप्रतीक्षित सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे।

  • स्थान: मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम
  • समय: शाम 7 बजे से मुकाबला शुरू

इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल का टिकट हासिल करेगी।

लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड आमने-सामने

भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि दोनों टीमें लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में भिड़ेंगी।

2022 में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था।

2024 में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई और बाद में खिताब भी जीता।

अब 2026 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला एक तरह से हिसाब बराबर करने की जंग माना जा रहा है।

कब होगा फाइनल मुकाबला

टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा।

स्थान: अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम

क्रिकेट प्रशंसकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि क्या टीम इंडिया एक बार फिर फाइनल में पहुंचकर इतिहास दोहरा पाएगी।

Spread the love

Today's Horoscope
homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : आज खान-पान पर नियंत्रण जरूर रखें। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। वृषभ : काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण व पदोन्नति […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

दर्दनाक: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत

 दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, PM मोदी ने जताया शोक Calcuta : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider National Uttar Pradesh

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

अरुंधति को बचपन में सीएम योगी के वीडियो से मिली सीख भावुक होना कमजोरी नहीं, भावनाओं को स्वीकार करने का साहस योगी आदित्यनाथ को बड़ा भाई मानती हैं अरुंधति, विवाह पर आशीर्वाद का आग्रह दिसंबर में होनी है शादी, मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश को भी बताया अनमोल Lucknow: कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं […]

Spread the love
Read More