नाबालिग के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज न होने से परिजन परेशान

आशुतोष मिश्रा 

संत कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाने में लिखित तहरीर देकर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 5 फरवरी 2026 की रात चपरा पूर्वी गांव निवासी सुरजीत पुत्र महंत के साथी शिवकुमार उर्फ कल्लू पुत्र शुकुल ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से बाहर बुलाया और कथित रूप से उसका अपहरण कर किसी गुप्त स्थान पर बंधक बना लिया।

महिला का कहना है कि जब उसने शिवकुमार उर्फ कल्लू से घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने लड़की को अपने साथ ले जाने की बात स्वीकार की, लेकिन उसके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। परिजनों को आशंका है कि नाबालिग के साथ कोई अनहोनी न हो जाए, जिससे पूरा परिवार दहशत में है। पीड़िता का आरोप है कि उसने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है और वह लगातार थाने का चक्कर लगा रही है। इस संबंध में दिलीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक धनघटा ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और परिजन शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Crime News homeslider

प्रेमी के साथ पति की बेरहमी से हत्या, पहले निपटाया फिर खेत में दफनाया

एक पत्नी की इतनी खतरनाक होगी साजिश जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भानपुरा थाना क्षेत्र के दुधाखेड़ी गांव में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के […]

Read More
Crime News

लखनऊ में गांजे के अवैध नेटवर्क का दावा, पॉश इलाकों तक फैला कारोबार, प्रशासन पर उठे सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  में नशे के अवैध कारोबार को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक गाजीपुर, गुडंबा, विकास नगर, विभूतिखंड और गोमती नगर जैसे इलाकों में कथित रूप से गांजे की अवैध सप्लाई का नेटवर्क फैला हुआ है। स्थानीय सूत्रों और लोगों के अनुसार शहर के कई हिस्सों में […]

Read More
Crime News

लखनऊ में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार के आरोप, नई DCP पूर्वी पर टिकी निगाहें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  में अवैध गतिविधियों पर रोक के दावों के बावजूद देह व्यापार से जुड़े मामलों पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। शहर के कई इलाकों में स्पा सेंटरों की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार गाजीपुर थाना […]

Read More