उत्तराखंड में वेडिंग डेस्टिनेशन की अपार संभावनाएं : मोदी

Untitled 9 copy 8

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर एफआरआई में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़े युवाओं, उद्यमियों और महिलाओं से संवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वेंडिंग डेस्टिनेशन पर जोर दिया। कहा कि लोग वेडिंग के लिए गोवा या विदेशों का रुख करते हैं। कहा कि उत्तराखंड में वेडिंग डेस्टिनेशन की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की विकास यात्रा को साकार करने वाले स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, युवा नवाचारक, पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़े उद्यमियों से विभिन्न विषयों पर बातचीत की।

ये भी पढ़े

दहेज हत्या में पति को फंसाया और बॉयफ्रेंड शुरु की रासलीला, पत्नी का शर्मनाक कारनामा

उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाली मदद और उनके अनुभवों को बारीकी से बताया गया। बताया कि किस प्रकार राज्य सरकार की योजनाओं, बेहतर संपर्क एवं बुनियादी ढांचे और नवाचार को प्रोत्साहन ने उनके जीवन और आजीविका को परिवर्तित किया। प्रधानमंत्री ने इन सभी को उत्तराखंड की नई पहचान आत्मनिर्भर, सशक्त और सतत राज्य के प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इन उद्यमियों, युवाओं और ग्रामीण महिलाओं की सफलता की कहानियां विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में प्रेरक सिद्ध होंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की प्रगति लोगों की भागीदारी, सामुदायिक नेतृत्व और नवाचार की भावना से प्रेरित है। यह संवाद “विकसित उत्तराखंड” की दिशा में जनसहभागिता आधारित विकास मॉडल की झलक प्रस्तुत करता है।

ये भी पढ़े

गजब ढा गया पनीर टिक्का, न बना पाने के कारण पति ने दिया तलाक…पत्नी हतप्रभ

मुंबई में नौकरी छोड़कर चकराता में होम स्टे बनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होम स्टे संचालक नीलम चौहान से बातचीत कर उनकी सराहना की। चकराता निवासी नीलम चौहान ने बताया कि उन्होंने 16 साल तक मुंबई में कारपोरेट सेक्टरमें नौकरी की। कोविड के दौरान उन्होंने नौकरी छोड़कर वापस उत्तराखंड का रुख किया। यहां उन्होंने उत्तराखंड पर्यटन विभाग के मार्गदर्शन, वित्तीय सहयोग से हारूल होम स्टे का निर्माण किया। 8 कमरे होम स्टे में हैं और 8 कर्मचारियों को नौकरी प्रदान की। बताया कि 2024 में करीब 3 हजार गेस्ट उनके होमस्टे में रहने पहुंचे थे। बताया कि उनका बचपन लखनऊ और देहरादून में बीता है। बकौल नीलम, लगभग 16 साल मुंबई के निजी क्षेत्र में काम करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं अपने लिए कुछ अपना बनाना चाहती हूँ। कुछ ऐसा जो प्रकृति और अपनी जड़ों के करीब हो। बताया कि वह होम स्टे में स्थानीय भोजन और घर के बने स्वाद भी गर्व से अपने मेहमानों को परोसते हैं, जो जौनसारी खान-पान की पहचान हैं। यह होम स्टे दूसरों को भी अपनी जड़ों की ओर लौटने के लिए प्रेरित करता है।

ये भी पढ़े

अश्लीलता का स्टंट और बेहूदगी का रोमांचः कार में ही कपड़े उतार कर अश्लील हरकत करती रही लड़की, वीडियो वायरल

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

कारसेवकों पर फायरिंग और मुलायम का पद्म विभूषण: राजनाथ सिंह ने क्या दिया जवाब?

मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण क्यों दिया गया? कारसेवकों पर गोलीबारी का सवाल उठा तो राजनाथ सिंह ने दिया संक्षिप्त जवाब Lucknow : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। प्रेस वार्ता के दौरान दिवंगत सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Today’s Horoscope मेष : व्यावसायिक संदर्भ में अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वभाव ही सफलता की कुंजी है। सुनिश्चित करें कि कोई आपका विरोध न कर […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने […]

Spread the love
Read More