अश्लीलता का स्टंट और बेहूदगी का रोमांचः कार में ही कपड़े उतार कर अश्लील हरकत करती रही लड़की, वीडियो वायरल

Untitled 11 copy 6

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। थ्रिल और रोमांच जब अश्लीलता की हद पार कर जाए तो इसे क्या कहा जाएगा? शर्मिन्दगी भरा ऐसा ही वाकया शहीद पथ से वायरल हुए एक वीडियो में नजर आता है जिसमें रात के अंधेरे में तेज रफ्तार कार से निकलकर एक युवती के कपड़े उतारे जाते हैं और वह युवती अपनी इस हरकत पर कतई शर्मिन्दा नहीं है बल्कि वह चलती कार की खिड़की से बाहर झुककर अश्लील हरकत कर रही है। यह कार गाजियाबाद परिवहन विभाग में पंजीकृत है।

ये भी पढ़े

एक नाबालिग लड़की के साथ करीब सात महीने से 10 लोग मिलकर कर रहे थे गैंगरेप…सुनकर हो जाएंगे हैरान

शहीद पथ और गोमती नगर की जी 20 रोड पर ऐसे अश्लील वाकये कोई नयी बात नहीं है। अक्सर कोई न कोई अमीरजादा सोशल मीडिया पर छाने के लिए सड़क को ही शूटिंग लोकेशन बना देते है। इस बार यह पूरा वीडियो शहीद पथ का बताया जा रहा है,। गोमती नगर की सूनसान सड़कों पर और शहीद पथ पर इस तरह की अश्लील हरकतें अब आम होती जा रही हैं। यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस इस मामले पर सिर्फ यही कह रही है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है, लेकिन फुटेज के आधार पर कार नंबर की मदद से वीडियो बनाने वालों की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़े

रविवार की छुट्टी में भी फेंट दिए गए 23 IPS अफसर

पुलिस आश्वासन दे रही है कि इस तरह की अश्लील हरकतों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से कुछ महीने पहले गोमतीनगर के जी-20 रोड का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें थार चलाने वाले युवकों ने गाड़ी को दो पहियों पर दौड़ा दिया था। न सिर्फ स्टंट बल्कि डीजे की धुन पर ठुमके लगाकर कारें चलाने के दृश्य भी देखने को मिले थे। वहीं इससे पहले आईआईएम रोड पर भी तीन युवकों का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो चाकू और चापड़ लहराते हुए रील बनाते नजर आए थे। पुलिस ने उस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी में छह IAS अधिकारियों के तबादले, शाही का ट्रांसफर निरस्त; यूपीडा में बने रहेंगे

सचान को निदेशक पंचायती राज की जिम्मेदारी, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा प्रतीक्षारत नया लुक ब्यूरो Lucknow: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत छह IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। धीरेंद्र सिंह सचान को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है, जबकि चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी राकेश कुमार […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

चिनहट: मिशन शक्ति अभियान के शारदीय नवरात्र पर्व पर वन स्टॉप सेंटर

ACP सौम्या पांडेय और इंस्पेक्टर चिनहट ने महिलाओं को किया गया जागरूक वस्त्र व मिष्ठान्न वितरित कर पुलिस ने बुजुर्ग महिलाओं का बढ़ाया मान ए अहमद सौदागर Lucknow: शारदीय नवरात्र पर्व के मौके यूपी सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत ACP विभूतिखंड सौम्या पांडेय और इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा द्वारा बुधवार को […]

Read More
Lucknow
homeslider National

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती कल, विश्व छात्र दिवस भी

Lucknow: भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती 15 अक्टूबर को मनाई जाएगी। देश के विज्ञान, रक्षा और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ. कलाम को उनकी सादगी, दूरदर्शी सोच और युवाओं को प्रेरित करने वाले विचारों के लिए आज भी याद किया जाता है। […]

Read More