जनवरी में उत्तराखंड स्तर पर होगी भव्य घंटाकर्ण कथा का आयोजन

Untitled 8 copy 6

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। देहरादून में रविवार को घंटाकर्ण भगवान के भक्तों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्तराखंड राज्य के सभी घंटाकर्ण मंदिरों को एक साथ जोड़कर आगामी जनवरी माह में एक भव्य घंटाकर्ण कथा आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। यह पहल उत्तराखंड के धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़े

बस्ती: वियाग्रा, कंडोम और नाबालिग…रूम के अंदर चौंकाने वाला नजारा

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 नवंबर के आसपास देहरादून में एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से घंटाकर्ण मंदिरों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस प्रस्तावित बैठक में जनवरी में होने वाली कथा के आयोजन से संबंधित सभी प्रमुख बिंदुओं जैसे आयोजन स्थल, व्यवस्थाएं, सहयोगी टीमें, प्रचार-प्रसार, तथा भक्तों की भागीदारी आदि पर विस्तार से चर्चा कर एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़े

महिला सिपाही से कहा- तूझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा

घंटाकर्ण भगवान के प्रति आस्था और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से इस बैठक में एक संचालन समिति का गठन भी किया गया। समिति में सुशांत गैरोला को अध्यक्ष, प्रशांत नौटियाल को उपाध्यक्ष, शौर्य गैरोला को सचिव, वैभव खंडूरी को उपसचिव तथा दीपक बिजल्वाण को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में बुद्धि सिंह रावत, हरीश बिजल्वाण, अनिरुद्ध सजवाण, महेश बिजल्वाण, सुधीर बिजल्वाण, आशीष नौटियाल, राहुल सजवाण और अमित बडोनी सहित कई कई भक्त और समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर भगवान घंटाकर्ण की महिमा को जन-जन तक पहुँचाने और उत्तराखंड की परंपरा को नई पहचान देने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े

बिहार में वोटों की बहार:  मतोत्सव में उमड़ी जनता

Spread the love

Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More
Mussoorie-Kempty Road
Uttarakhand Weather

मसूरी -कैंपटी रूट पर बारिश का सितम, हाईवे का हिस्सा बहा

डिमटा बैंड पर सड़क वॉशआउट Mussoorie-Kempty Road: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने पहाड़ी इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। टिहरी गढ़वाल जिले में बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग NH-707A पर डिमटा बैंड के पास सड़क का बड़ा हिस्सा वॉशआउट हो गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण मसूरी-कैंपटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर यातायात पूरी […]

Spread the love
Read More
Haridwar
Crime News Uttarakhand

हरिद्वार ब्लड तस्करी केस में बड़ा खुलासा, बिना डॉक्टर रक्त निकालने का आरोप

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच Blood trafficking in Haridwar:  उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में रक्तदान शिविरों की आड़ में कथित तौर पर खून के अवैध कारोबार का मामला सामने आने के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गांव-गांव में रक्तदान […]

Spread the love
Read More