बिहार में वोटों की बहार:  मतोत्सव में उमड़ी जनता

Untitled 4 copy 7

लखनऊ। उत्सवों की बहार कहें या फिर जनता की जागरूकता। बिहार में इस बार भारी संख्या में मतदान हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के पूरे कुनबे ने वोट डाल दिया। वहीं भारी भीड़ बूथों पर जमा हुई है। इस बीच कहीं कहीं छिटपुट परेशानियां भी निकल कर सामने आई हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपील जारी की। उन्होंने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान।

सीएम नीतिश कुमार और पूर्व सीएम लालू यादव ने डाला वोट
सीएम नीतिश कुमार और पूर्व सीएम लालू यादव ने डाला वोट

मुजफ्फरपुर के तीन बूथ पर वोट बहिष्कार गायघाट विधान सभा में तीन बूथों पर वोट बहिष्कार हुआ है। बूथ नंबर 161, 162 और 170 पर मतदाताओं ने पुल और सड़क निर्माण को लेकर वोट का बहिष्कार कर दिया है। मतदान केंद्र के बाहर खड़ी श्रेय मेहता ने बताया कि BLO ने हमें वोटर स्लिप नहीं दी और कहा कि इसे डिजिटल रूप से डाउनलोड करें। मेरा नाम मतदाता सूची में है। अब मुझे कहा जा रहा है कि बिना स्लिप लाए वोट नहीं डाल सकती। मेरे पास वोटर आईडी कार्ड भी है और सूची में मेरा नाम सीरियल नंबर 17 पर दर्ज है। हम सुबह 6:30 बजे से यहां इंतजार कर रहे हैं। अब हम वापस जा रहे हैं, हम अपना वोट नहीं डालेंगे।

मधेपुरा में मतदान करने पहुंचे मतदाता।
मधेपुरा में मतदान करने पहुंचे मतदाता।

PM मोदी बोले: पहले मतदान, फिर जलपान

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई। याद रखना है पहले मतदान, फिर जलपान!

लालू परिवार ने डाला वोट :  पटना में वेटनरी कॉलेज बूथ पर लालू परिवार ने वोट डाला। लालू, राबड़ी, तेजस्वी और उनकी पत्नी राजश्री, बहन मीसा भारती ने मतदान किया। इस दौरान राबड़ी देवी ने कहा, “मेरे दोनों बेटों को मेरा आशीर्वाद है। तेज प्रताप और तेजस्वी दोनों अपने बल पर चुनाव लड़ रहे हैं।

दरभंगा में वोट करने के बाद स्याह निशान दिखातीं महिला मतदाताएं।
दरभंगा में वोट करने के बाद स्याह निशान दिखातीं महिला मतदाताएं।

दानापुर-मधेपुरा-राघोपुर में EVM खराबः दानापुर के बूथ नंबर 196 में EVM खराब होने से वोटिंग में रुकावट आई है। आधे घंटे के बाद वोटिंग शुरू हुई। बख्तियार पुर के बूथ नंबर 316 में ईवीएम खराब हुई, इसकी वजह से मतदान केंद्र में लंबी कतार देखने को मिल रही है। राघोपुर में एक बूथ पर ईवीएम खराब होने पर मतदान रोका गया।

पहले फेज में 10 हॉट सीटः जिसमें तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह समेत कई बड़े चेहरों की साख दांव पर है।

बक्सर में मतदान करने पहुंचे मतदाता।
बक्सर में मतदान करने पहुंचे मतदाता।

संवेदनशील बूथों पर 5 बजे तक वोटिंगः सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर (मुंगेर जिला) और जमालपुर में सुरक्षा कारणों से मतदान का समय शाम 5 बजे तक सीमित कर दिया गया।

पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ीः फतुहा विधानसभा के हाजीपुर गांव स्थित बूथ संख्या 254 पर तैनात पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिरासत में चार BJP कार्यकर्ता : बिहारशरीफ में मतदान के दौरान पुलिस ने चार BJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि ये लोग वार्ड 16 में बूथ संख्या 226 से 232 के पास पर्ची बांट रहे थे।

 

Spread the love

Motihari
Bihar Crime News

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा जोड़े, एक ही जगह मिले दोनों के शव

Motihari: बिहार के मोतिहारी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा गिरि टोला गांव के सरेह में शुक्रवार सुबह एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर जब दोनों शवों पर पड़ी […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar homeslider

बिहार बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, तीन महीने का सांसद वेतन राहत कोष में देंगे

Patna: बिहार में बाढ़ से बने गंभीर हालात के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने तीन महीने के सांसद वेतन की राशि देने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वह 6.35 लाख रुपये की राशि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए […]

Spread the love
Read More
Modi's 76th birthday
Bihar homeslider

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर चायवाले ने बांटी 76 कप मुफ्त चाय

Modi’s 76th birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर बिहार के कटिहार जिले में एक चाय विक्रेता ने अपने अनोखे अंदाज में खुशी जाहिर की। मेडिकल कॉलेज मोड़ के पास चाय की दुकान चलाने वाले जवाहर भगत ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 76 कप चाय लोगों को मुफ्त में पिलाई। उन्होंने इस […]

Spread the love
Read More