मातहत बेलगाम-हाकिम लाचार, 12 दिनों बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

FIR
  • इंस्पेक्टर BBD की हकीकत जमकर की गई लापरवाही
  • अफसरों की फटकार के बाद टूटी नींद
  • साईं रेजीडेंसी की नर्स स्वीटी तिवारी के घर हुई चोरी का मामला

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। सुनने में तीखा लगेगा, लेकिन सौ फीसदी सच है। गलियों से लेकर बड़ी-बड़ी इमारतों में धावा बोलकर बेखौफ बदमाश लोगों की गाढ़ी कमाई बटोर फुर्र हो जा रहे और स्थानीय पुलिस गश्त और चेकिंग अभियान चलाने का दावा करती रह जाती है,  नतीजतन चोर या लुटेरों ने जब चाहा और जहां चाहा घटना को अंजाम दिया। कानून-व्यवस्था के रखवाले कहां हैं यह तो वही जानें पर सिलसिलेवार हो रही घटनाओं ने हर किसी को दहशत के साए में जीने के लिए मजबूर कर रही है।

ये भी पढ़े

इंदिरा नहर में B.Tech छात्रा ने लगाई छलांग

बताते चलें कि BBD थाना क्षेत्र के उत्तर धौना गांव के पास बसी साईं रेजीडेंसी निवासी स्वीटी तिवारी एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है बीते 24 अक्टूबर 2025 को स्वीटी तिवारी रात को ड्यूटी पर चलीं गईं थीं। दूसरे दिन ड्यूटी से वापस घर लौटीं तो उनके होश उड़ गए देखा दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। बेख़ौफ़ चोरों ने घर में रखी नकदी और गहने बटोर फुर्र हो गए।

ये भी पढ़े

डिप्टी कमिश्नर चाचा और भतीजी में हुआ इश्क फिर ले लिए सात फेरे

यह माजरा देख पीड़िता ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंचे और इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पीड़िता स्वीटी तिवारी BBD थाने की दहलीज पर कदम रखा और प्रार्थना पत्र इंस्पेक्टर BBD को थमाया। बस यहीं से पुलिसिया लापरवाही शुरू हो गई। पुलिस ने कहा आप जाइए बीट दरोगा जी अभी पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़े

सौतेली माँ की क्रूरता ने ले ली बच्चे की जान

बताया जा रहा है कि पीड़ित स्वीटी तिवारी हाथ में तहरीर लिए दौड़ लगा रही थी और BBD पुलिस टरकाती रही। लेकिन जैसे ही सोशल मीडिया (Social media) के जरिए यह बात जिम्मेदार अफसरों तक पहुंची तो मानो उनका गुस्सा सातवें आसमान पहुंच गया और जमकर इंस्पेक्टर BBD को जमकर फटकार लगाई। आखिरकार पूरी तरह से फजीहत होने के बाद तीन नवंबर 2025 को पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस की गश्त और कार्यशैली पर गौर करें तो इससे पहले 30 मार्च 2024 को भी साईं रेजीडेंसी में रहने वाले पुरषोत्तम साहू के घर चोरी हुई थी।

Spread the love

Untitled 21 copy
Crime News Uttar Pradesh

कृष्णानगर: प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या

चचेरे मामा से लड़ी आंख तो पति को उतरवा दिया मौत के घाट पत्नी सहित दो गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: काकोरी क्षेत्र के गोला कुआं टिकैत गंज निवासी 35 वर्षीय रामबाबू मौर्या ने जिस पुष्पा मौर्या को दिल दिया और उससे विवाह कर जिंदगी बीताने का वादा किया, लेकिन […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग महिला कहीं लापता, पुलिस कर रही तलाश

ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट क्षेत्र स्थित गणेशपुर रहमान पुर निवासी मोनू कुमार की 70 वर्षीय मां प्रकाश कुमारी घर से टहलने के लिए निकलीं वापस घर नहीं लौटीं। घरवालों ने चिनहट कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोनू कुमार ने बताया कि उनकी मां […]

Spread the love
Read More