इंदिरा नहर में B.Tech छात्रा ने लगाई छलांग

Untitled 15 copy 2
  • BBD : पुलिस ने बचाई जान
  • सोमवार को हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बेरोज़गारी, घरेलू कलह, पढ़ाई का तनाव, प्रेम-प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर इंदिरा नहर में कूदने का सिलसिला थम नहीं रहा है। BBD क्षेत्र में के एक निजी कॉलेज की चौथे सेमेस्टर की छात्रा सोमवार को इंदिरा नहर छलांग लगा दी। छात्रा द्वारा नहर में कूदने की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर BBD फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और नहर में डूब रही छात्रा को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया और आनन-फानन में उसे अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक छात्र की हालत ठीक होने पर परिजनों के साथ घर चली गई।

डिप्टी कमिश्नर चाचा और भतीजी में हुआ इश्क फिर ले लिए सात फेरे

इंस्पेक्टर BBD राम सिंह ने बताया कि जान देने का प्रयास करने वाली लड़की B.Tech की छात्रा है और वह मूल रूप से जौनपुर जिले के चंदवक क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि वह BBD क्षेत्र में एक हॉस्टल में  रहकर B.Tech की पढ़ाई कर रही है। सुबह छात्रा के परिजनों ने फोन पर उसके गायब होने की सूचना दी थी।

पुलिस खोजबीन कर रही थी कि इसी दौरान सूचना मिली कि एक छात्रा इंदिरा नहर में कूद गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूब रही छात्रा को सकुशल बाहर निकाल लिया छात्रा की हालत गम्भीर देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। इंस्पेक्टर के मुताबिक छात्रा पूरी तरह से स्वस्थ है परिजन इलाज के बाद अपने साथ घर लेकर चले गए।

Spread the love

Lucknow Police
Crime News

शाबाश उपनिरीक्षक पुलिस महकमे का बढ़ाया मान

Lucknow Police नदी में छलांग लगाकर डूबते बच्चे को बचाने के लिए भरपूर किया प्रयास, कुदरत के आगे हो गए लाचार ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव क्षेत्र स्थित गोमती नदी में एक युवक को डूबने की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर मड़ियांव सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। तभी डूबते हुए युवक पर उपनिरीक्षक विमलेश सिंह […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News

रोहिन नदी में 17 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

परिजनों का आठ घंटे तक हंगामा निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में रोहिन नदी से 17 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने करीब […]

Spread the love
Read More
Train fire 
Bihar Crime News homeslider

सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, जलकर खाक हुआ पूरा कोच

Train fire  सहरसा/बिहार। बिहार के सहरसा जिले से सोमवार तड़के एक बड़ी रेल दुर्घटना की खबर सामने आई। सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन (संख्या 63344) के इंजन से जुड़े एक कोच में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि […]

Spread the love
Read More