मेले के संचालन हेतु बनेंगी समितियां, स्कूलों से संपर्क जारी

Untitled 9 copy 2
  • 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले बाल मेला को लेकर सरयू राय ने की जरूरी बैठक
  • वीर बालकों की प्रदशर्नी लगा कर बताई जाएगी उनकी जीवन गाथा
  • वस्त्र, भोजन आदि के लगेंगे स्टॉल, गुणवत्ता को होगा विशेष ध्यान
  • दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद की व्यवस्था, प्रदर्शनी भी लगेगी

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के कार्यालय में सोमवार को 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले बाल मेला 2025 के सफल संचालन हेतु बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक सरयू राय ने की। यह चौथा बाल मेला है। बैठक में सरयू राय ने बाल मेला के आयोजन से संबंधित अनेक जरूरी सुझाव और निर्देश दिये। बाल मेला के संयोजक सुधीर सिंह ने बताया कि यह मेला बोधि मैदान, गरम नाला में आयोजित होगा। मेले के सफल संचालन के लिए एक मार्गदर्शक समिति बनाई जाएगी, जिसमें शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। एनजीओ क्रीड़ा भारती भी इस मेले को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। सरयू राय के निर्देश पर जल्द ही परिसर की व्यवस्था के लिए समिति, स्वागत समिति, संचालन समिति आदि बनाई जाएंगी।

ये भी पढ़े

पति और प्रेमी दोनों साथ-साथ… अनोखा बंटवारा सुनकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली, पंचायत भी सन्न

सुधीर सिंह ने बताया कि बाल मेला में शहर के सभी स्कूलों के बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित हो, इस हेतु जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं। हर स्कूल के प्रिंसिपल/प्राचार्य से निज तौर पर मिल कर उन्हें बाल मेले के बारे में बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बाल कल्याण विभाग जो भी योजनाएं चलाता है, उन सभी की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेले में जादू और हैंड शो का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि जो भी बच्चे बाल मेला में हिस्सा लेना चाहते हैं, उनके लिए गूगल फार्म की व्यवस्था की गई है। गूगल फार्म बच्चे अपने स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं। ऑफलाइन मोड में भी पंजीकरण किया जाएगा। यह मेला परिसर में होगा।

ये भी पढ़े

दूध देते देते मालकिन को सेट कर ले गया दूधिया, कर गया ये बड़ा कारनामा

मेला संयोजक ने बताया कि मेला में शहर में जितने भी खेल शिक्षक हैं, वो भी अपनी भागीदारी निभाएंगे। उन सभी से संपर्क किया जा रहा है। मेले में वीर बालकों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी ताकि नई पीढ़ी उनसे शिक्षा ले सके, मोटिवेट हो सके। मेले में देश-विदेश के महापुरुषों ने बच्चों के बारे में जो महत्वपूर्ण बातें कही हैं, उन्हें भी प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा। सुधीर सिंह ने बताया कि मेले में दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों की चित्रकला का भी प्रदर्शन किया जाएगा। दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार मोमबत्ती, राखी, घड़ी, चूड़ी आदि की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले में वस्त्र, भोजन आदि के स्टॉल लगाए जाएंगे। भोजन के वही स्टॉल लगाए जाएंगे, जिन्हें खाने से बच्चों अथवा बड़ों को कोई दिक्कत न हो। मेले में छऊ नृत्य का भी आयोजन हो रहा है। बैठक में अशोक गोयल, मंजू सिंह, राजीव कुमार, सुखदेव सिंह, सतनाम सिंह, अनूप कुमार, कुंदन कुमार, राजेश सिंह, सुभाष प्रसाद आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े

हैवानियत: आठ महीने तक नाबालिग की इज्जत से खेलता रहा दरिंदा, अब हो गई प्रेग्नेंट

Jharkhand National

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने DGP तदाशा मिश्रा के खिलाफ खोला मोर्चा

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड में पुलिस महकमे के भीतर एक नया विवाद सामने आया है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पुलिसकर्मियों के कल्याण और सेवा संबंधी मामलों में कथित उदासीनता को लेकर पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर DGP को पद से हटाने की […]

Read More
Ranchi
Jharkhand

JSSC CGL पेपर लीक: रामकृष्ण और रितेश की जमानत खारिज, CID जांच जारी

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में दो आरोपितों को अदालत से राहत नहीं मिली है। मामले की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों के बाद रामकृष्ण कुमार सिंह और रितेश कुमार सिंह की जमानत याचिकाएं […]

Read More
Education homeslider Jharkhand National

11 साल की आरोही ने लिखीं तीन किताबें, अब IAS बनने का सपना

Aarohi Khandelwal: आज के दौर में जहां ज्यादातर बच्चे मोबाइल और टीवी पर अपना समय बिताते हैं, वहीं झारखंड के गुमला की 11 वर्षीय आरोही खंडेलवाल अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बना रही हैं। महज 11 साल की उम्र में तीन किताबें लिखकर उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अपनी रुचि का परिचय दिया है। कला […]

Read More