जीवित महिला को ‘मृतक’ दिखाने के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड

Untitled 10 copy
  • महराजगंज जनपद के ग्राम सेखुई का मामला
  • शासन की लाभार्थी योजनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी : जिलाधिकारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज में गरीब और बुजुर्गों की पेंशन योजनाओं में लापरवाही बरतने वालों पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम सेखुई निवासी इन्द्रावती पत्नी राजधारे ने शिकायत की कि उन्हें वर्ष 2017 से वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी, लेकिन पिछले दो-तीन किश्तों से भुगतान बंद हो गया है।

ये भी पढ़े

बदनीयत भाई को मां ने दी खतरनाक सजा, काट दिया प्राइवेट पार्ट

शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि इन्द्रावती पात्र लाभार्थी हैं और पूर्व में उन्हें नियमित रूप से पेंशन प्राप्त होती रही है। परंतु ग्राम पंचायत अधिकारी रंगपाल चौधरी ने पेंशन सत्यापन के दौरान उन्हें मृतक घोषित कर दिया था, जबकि लाभार्थी जीवित हैं।

ये भी पढ़े

पति की हत्यारान ने उठाया ऐसा कदम कि लोग रह गए सन्न, जानें पूरा मामला

जिलाधिकारी ने इस गंभीर लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने आदेश जारी करते हुए रंगपाल चौधरी, ग्राम पंचायत अधिकारी, विकास खंड मिठौरा को निलंबित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि उन्होंने शासनादेशों की अवहेलना की, लाभार्थी परक योजना में गंभीर त्रुटि की तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अनदेखी की। निलंबन अवधि में उन्हें वित्तीय हस्त-पुस्तिका के नियमों के अनुसार अर्द्ध औसत वेतन पर जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

ये भी पढ़े

पॉर्न वीडियो देखने वाले सावधान! हुई यह लापरवाही तो जेल भेज देगी पुलिस

यह भत्ता तभी दिया जाएगा जब वे प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें कि वे किसी अन्य सेवा या व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं। साथ ही उन्हे सहायक विकास अधिकारी (पं0) बृजमनगंज के कार्यालय से सम्बद्ध रखा गया है और उसी अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि शासन की लाभार्थी योजनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गरीब, बुजुर्ग और असहाय लोगों को मिलने वाली पेंशन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़े

फिर एक और नाबालिग, मां ने डांटा तो उठाया इतना खतरनाक कदम सुनकर रह जाएंगे दंग

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More