पॉर्न वीडियो देखने वाले सावधान! हुई यह लापरवाही तो जेल भेज देगी पुलिस

Untitled 4 copy 1
  • पुलिस भोपाल में बड़ा एक्शन, शेयर करने और देखने पर आठ थानों में FIR

भोपाल। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नाबालिगों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने का चलन बेहद बढ़ चुका है। इस तरह करी शिकायतों पर मध्य प्रदेश पुलिस ने केन्द्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर कार्यवाही शुरु कर दी है। भोपाल में कई जगहों पर छापेमारी कर चाइल्ड प्रोनोग्राफी अपलोड करने वालों के तमाम ठिकानों पर एक्शन कर रही है। केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर राजधानी के आठ अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की गई है।दरअसल, केंद्रीय जांच एजेंसियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (META सहित) से मिले डेटा के आधार पर राज्य साइबर पुलिस को जानकारी भेजी थी कि कुछ मोबाइल यूज़र्स नाबालिगों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) सोशल मीडिया देख रहे हैं और फॉरवर्ड भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़े

बहन से गंदी नजर रखता था भतीजा, ताई ने गला रेत दिया

मेटा ने जांच एजेंसियों को उन वीडियो के लिंक, आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबरों की जानकारी दी थी, जिनसे यह कंटेंट अपलोड या शेयर किया गया था। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती सत्यापन में कई ठिकानों से संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं।
इसके बाद भोपाल के मंगलवारा, मिसरोद, कोतवाली, पिपलानी, अशोका गार्डन, बिलखिरिया, अयोध्या नगर और टीटी नगर थानों में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस एक-एक नंबरों पर कॉल कर जानकारी जुटा रही है। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. भोपाल पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ाई जा रही हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

ये भी पढ़े

पहले पति की हत्या…फिर जेल में लगाई आग

Crime News homeslider

असम में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस-कंटेनर की टक्कर में 23 की मौत

Assam: असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा कोहोरा रेंज में नेशनल हाईवे-715 पर हाथीकुली टी एस्टेट के पास रंगाजन इलाके में हुआ। यहां एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार […]

Read More
Actions from a past life
homeslider Religion

पूर्व जन्म के कर्मों से तय होते हैं रिश्ते, संतान की चार मान्यताएं

Actions from a past life: हिंदू धर्म और आध्यात्मिक मान्यताओं में कर्मों को जीवन का महत्वपूर्ण आधार माना गया है। ऐसी धारणा है कि इंसान अपने पूर्व जन्मों में जो कर्म करता है, उनका प्रभाव उसके वर्तमान जीवन पर भी पड़ सकता है। इसी मान्यता के अनुसार माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नी, मित्र और अन्य रिश्ते केवल […]

Read More
children's Day
homeslider National

14 नवंबर को क्यों मनाते हैं बाल दिवस? जानें इतिहास

children’s Day: भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस साल भी शनिवार को देशभर में चिल्ड्रन्स डे मनाया जाएगा। यह दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बच्चों को समर्पित किया जाता है। बच्चों के प्रति उनके विशेष लगाव के कारण उन्हें प्यार […]

Read More