रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Accident NayaLook

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। ISBT  चौकी के सामने चंडीगढ़ रोडवेज की एक बस ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पटेलनगर थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि बस ने बुजुर्ग को टक्कर मारी जिसके बाद स्वराज सिंह चौहान  76 ने मौके पर दम तोड़ दिया। वह कालसी के ग्राम सवाई के रहने वाले थे। पुलिस कर्मियों ने मौके से बस चालक को हिरासत में ले लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचित कर दिया है।

ये भी पढ़े

कंडक्टर ने चलती बस में किया रेप

इस हादसे ने आईएसबीटी तिराहे पर रोड डिजाइन और यातायात प्रबंधन पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह जगह देहरादून के सबसे व्यस्त तिराहों में एक है। इस मार्ग पर अंतरराज्यीय बसों और स्थानीय यातायात का भारी दबाव रहता है। खासकर सुबह-शाम के समय। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तिराहे पर यात्री वाहन के जमघट और बसों के सवारियां चढ़ाने-उतारने के बीच यातायात नियमों के उल्लंघन की घटनाएं आम हैं, कई वाहन बेहद तेज रफ्तार में निकलने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से सड़क पार करते राहगीर वाहनों की चपेट में आकर हादसे का शिकार होते हैं।

ये भी पढ़े

आशिक संग मिलकर बेटे ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट…

WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More
Untitled 5 copy 21
accidents Crime News homeslider Uttarakhand

300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी…आठ की मौत, CM धामी ने जताया दुख

टिहरी। उत्तराखंड के टेहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंबा-कोटी मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में करीब आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर है। घटना नैल के पास की बताई जा रही है, जहां वाहन अचानक […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 22 at 1.19.51 PM 1
Uttarakhand

Uttarakhand: फेरों से पहले गंगा आरती, ऋषिकेश में अनूठी पहल ने जीता सबका दिल

Uttarakhand: शादी से पहले इस युगल ने किया सराहनीय कार्य, चहुंओर चर्चा Uttarakhand: पहले गंगा आरती, फिर हुई इनकी शादी, जानें क्यों किया ऐसा कार्य Uttarakhand: उत्तराखंड में एक अनोखी और प्रेरणादायक शादी चर्चा का विषय बन गई है। अनीता ममगाई ने अपनी बेटी के विवाह को केवल एक सामाजिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा, […]

Read More