आशिक संग मिलकर मां ने अपने बेटे को उतारा मौत के घाट

Untitled 4 copy 50

लखनऊ। कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के अंगदपुर बगांव से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। यहां ममता सिंह नाम की महिला ने पैसों के लालच में अवैध रिश्ते की चाह  अपने ही बेटे प्रदीप सिंह 25 की बेरहमी से हत्या करवा दी। बताया गया है कि प्रदीप के पिता की मौत के बाद ममता के प्रेमी मयंक का घर पर आना-जाना बढ़ गया था। जब बेटा इस रिश्ते का विरोध करने लगा तो मां ने उसे ही मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली।

ये भी पढ़े

कंडक्टर ने चलती बस में किया रेप

बीमा रकम के लालच में रची गई खौफनाक साजिश

मिली जानकारी के अनुसार ममता ने अपने बेटे के नाम पर चार बीमा पॉलिसियां कराई थीं, जिनकी कुल रकम करीब डेढ़ करोड़ रुपये थी। इसी रकम को हासिल करने के लिए उसने अपने प्रेमी मयंक कटियार और उसके भाई ऋषि कटियार के साथ मिलकर बेटे को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई। ममता ने बेटे को फोन कर घर बुलाया कि आ जा बेटा…घर चलो खाना खा लेना। लेकिन प्रदीप को नहीं पता था कि मां के प्यार के पीछे मौत उसका इंतजार कर रही है। रास्ते में मयंक और ऋषि ने उस पर हथौड़ी से हमला कर सिर कुचल दिया और शव को हाईवे किनारे फेंक दिया, ताकि लगे कि यह सड़क हादसा है।

ये भी पढ़े

एक बार फिर उजागर हुई धर्मांतरण की कहानी, इस बार भी शादीशुदा हिंदू महिला ही मुसलमानों के निशाने पर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली सच्चाई

शुरुआत में पुलिस को मामला सड़क दुर्घटना का लगा, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो सारा सच सामने आ गया। प्रदीप के सिर में गहरे घाव, टूटी हड्डियां और कई जख्म मिले। डॉक्टरों ने स्पष्ट कहा कि- यह हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन खंगाली, जिसमें चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि इस पूरी घटना के वक्त ममता और उसका प्रेमी एक ही स्थान पर मौजूद थे।पुलिस ने जब मयंक कटियार को पकड़ा तो उसने पूरे मर्डर की कहानी बयां कर दी। उसने बताया कि ममता आंटी ने कहा था कि उसे खत्म कर दो, बीमा की रकम आ जाएगी और हम साथ रह सकेंगे।

पुलिस की कार्रवाई जारी

बरौर पुलिस ने मुठभेड़ में ऋषि कटियार को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल हथौड़ी, तमंचा और कार बरामद कर ली गई है। मयंक उर्फ ईशू और मुख्य साजिशकर्ता ममता को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़े

अब सड़कों पर छोड़ी गाय तो भुगतना होगा 10 हजार का जुर्माना

गांव में छाया मातम और गुस्सा

बताया गया है कि  दिल दहला देने वाली वारदात के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है, लोग अविश्वास में हैं कि जिस मां की गोद बच्चे की पहली पनाह होती है वही अपनी औलाद की दुश्मन बन गई। गांव के लोग कह रहे हैं कि पैसे ने मां को हैवान बना दिया, रिश्तों की मिट्टी में मिल गई ममता।

Yogi Government
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार ने जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीक पर दिया जोर : पीसी मीणा

Yogi Government : प्रदेश सरकार ने इस पर खर्च की 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि राकेश यादव निडर लखनऊ। योगी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। इस दौरान जेलों के […]

Read More
Delhi homeslider Uttar Pradesh

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, राहुल गांधी की याचिका पर नजरें

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर नजरें New Delhi : मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठे विवाद पर गुरुवार, 15 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने मतदाता सूची से कथित तौर […]

Read More
Delhi Uttar Pradesh

Air इंडिया फ्लाइट में फर्जी हाईजैक अलर्ट, जांच में जुटीं एजेंसियां

Air इंडिया की फ्लाइट में फर्जी हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, ATC सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी या पायलट की चूक? जांच में जुटीं एजेंसियां New Delhi : Air इंडिया की फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में हाईजैकिंग का गलत अलर्ट मिलने के बाद विमानन और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। […]

Read More