शादी का झांसा देकर युवती से महीनों किया दुष्कर्म

Untitled 12 copy 19

नया लुक संवाददाता

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में एक युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सिडकुल पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ नितेश शर्मा के मुताबिक नवोदय नगर निवासी एक 26 वर्षीय युवती ने शिकाय कर बताया कि वह पेशे से एक कंपनी में नौकरी करती है। उसी मकान की ऊपरी मंजिल पर अंकित गुर्जर रहता, जो विभिन्न कंपनियों में ठेकेदारी का कार्य करता है। आरोप है कि जनवरी 2024 में अंकित ने उससे दोस्ती बढ़ाई और शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन युवती के मना करने पर उसने जबरदस्ती पैर पकड़ लिए और आत्महत्या की धमकी दी।

ये भी पढ़े

पत्नी ने सेक्स से किया मना पति ने छत से फेंका

आरोप है कि मार्च 2025 में अंकित ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे पता चला कि आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए हैं। इसके बाद भी आरोपी ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए, जिससे वह छह माह की गर्भवती हो गई।

ये भी पढ़े

वाराणसी में सेक्स रैकेट का खुलासा, रशियन लड़कियां पुलिस को चकमा देकर फरार

जब उसने गर्भवती होने की बात अंकित को बताई तो आरोपी भड़क गया और उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया, अब मुकर गया है। पीड़िता मूल रूप से पिलक सराय जिला अमरोहा की रहने वाली है और कई सालों से हरिद्वार के सिडकुल में किराए पर रहकर नौकरी करती है।

homeslider Religion

जन्म कुंडली में लग्न नक्षत्र का महत्व: जानिए कैसे तय करता है आपका व्यक्तित्व और भाग्य

Religion News: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली के प्रत्येक भाव, ग्रह और नक्षत्र का अपना विशेष महत्व है। इनमें लग्न नक्षत्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह न केवल व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि उसके सोचने-समझने के तरीके, व्यवहार, स्वभाव और जीवन के प्रति दृष्टिकोण की भी जानकारी देता है। […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अयोध्या दीपोत्सव से बदलेगी लाखों परिवारों की किस्मत! CM योगी ने बताया हर दीये का महत्व

Lucknow: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियों और आयोजन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी पहुंचने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने दीपोत्सव को आस्था के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ते हुए इसकी महत्ता बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अयोध्या धाम […]

Read More
accidents homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क

Joshimath: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, SDRF, सेना और ITBP की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना […]

Read More