रुद्रप्रयाग में गुलदार ने अधेड़ को बनाया निवाला

Untitled 17 copy 15

नया लुक ब्यूरो 

रुद्रप्रयाग। जिले के ग्राम जौंदला में मंगलवार देर रात गुलदार के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान मनबर सिंह बिष्ट (54 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय चन्द्र सिंह, निवासी ग्राम पाली, तहसील रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। घटना की जानकारी बुधवार सुबह करीब 9 बजकर 12 मिनट पर स्थानीय निवासी अनिल नेगी द्वारा जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। साथ ही चौकी प्रभारी चोपता दुर्गाधार और प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़े

लव-सेक्स और मर्डर… टीवी पर क्राइम सीरीज देखकर प्रेमिका ने ली आशिक की जान

अधिकारियों के अनुसार, मृतक का शव जंगल के भीतर गहराई में मिला, जो सड़क मार्ग से काफी दूर स्थित था। शव को सड़क मार्ग तक लाने के लिए डी.डी.आर.एफ (जिला आपदा राहत एवं प्रतिक्रिया बल) की टीम की मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि शव को बाहर निकालने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि क्षेत्र दुर्गम और घने जंगलों से घिरा हुआ है। घटना के बाद वन विभाग ने आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है, ताकि गुलदार की गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके और ग्रामीणों को सुरक्षित किया जा सके। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे आवश्यक सावधानी बरतें, अकेले जंगल की ओर न जाएं और बच्चों व मवेशियों को भी निगरानी में रखें।

ये भी पढ़े

बेवफा पत्नी प्रेमी संग फरार, पति ने की खुदकुशी

वहीं, इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरे लगाए जाएं, और यदि आवश्यक हो तो शूटर तैनात किए जाएं ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही, प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की भी मांग की गई है।

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More