बिहार चुनाव में नया खट-राग, मनोज तिवारी बोले,नतीश ही CM चेहरा

Untitled 3 copy 44
  • गृहमंत्री CM चुनाव बाद तय होने की बात कह चुके हैं,

पटना। लगता है कि प्रचार के निर्णायक दौर में भी बिहार एनडीए में जैसा दिखाया जा रहा है वैसा चल नहीं रह है। गृहमंत्री अमित शाह भले ही कह रहे हों कि जीत के बाद एनडीए तय कर लेगा कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा पर इसके उलट दानापुर में फिल्म अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी कुछ अलग ही भाषा बोल रहे हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दानापुर में कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं। वे यहीं पर नहीं रुके और यह भी कह दिया कि हमारे गठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा पहले से ही तय है। सांसद मनोज तिवारी के इस बयान के बाद विपक्ष को प्रचार के दौरान यह कहने का मौका मिल जाएगा कि एनडीए तो मुख्यमंत्री ही तय नहीं है।

ये भी पढ़े

लखनऊ के रेलवे हास्पिटल में भयानक आग, CCU से 22 मरीज सुरक्षित निकाले गए

दानापुर में चुनावी सभा के दौरान महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा घोषित तेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “2025 में मुख्यमंत्री चेहरा नीतीश कुमार ही हैं। ये (तेजस्वी यादव) पता नहीं कौन सी दुनिया में हैं? तेजस्वी बाबू को लड़ाई-झगड़ा करके अपना नाम लेना पड़ता है। हमारे में पहले से (मुख्यमंत्री का चेहरा) तय है…प्रधानमंत्री मोदी के दिल में बिहार है, दर्शन और विजन में बिहार है…”।

ये भी पढ़े

ट्रेनों में हाहाकार , छठ पर ‘लापता’ हुईं 12 हजार स्पेशल ट्रेनॆं

दरअसल पिछले दिनों पटना आए गृहमंत्री ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में स्पष्ट कहा था कि एनडीए में जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा,, इसका फैसला चुनाव के बाद विधायक दल करेगा। उस वक्त मुख्यमंत्री आवास में दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत भी हुयी थी। वैसे टिकट की घोषणा और सीटों के बंटवारे के वक्त ही लगने लगा था कि गठबंधन में इस बार नीतीश कुमार बड़े भाई की भूमिका में नहीं है। स्थिति यहां तक आ गयी है कि चुनाव में CM फेस का फैसला भी बीजेपी ले रही है।

ये भी पढ़े

DU छात्रा पर एसिड अटैक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात करने के से पहले ही साफ कर चुके हैं कि एनडीए में जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा,, इसका फैसला चुनाव के बाद विधायक दल करेगा। बिहार चुनाव में एनडीए जीतेगा या महागठबंधन भारी पड़ेगा यह फैसला तो बाद में होगा पर अगर-मगर की स्थिति में नीतीश का पलड़ा बड़े भाई जैसा तो कतई नहीं लग रहा है। हालात भांपते हुए विपक्ष ने बड़े नेताओं ने भी यह कहना शुरू कर दिया कि नीतीश कुमार थक चुके हैं और भ्रमित दिखाई पड़ते हैं। वहीं देखना तो यह कि सांसद मनोज तिवारी के ताजा बयान के बाद बिहार की चुनावी फिजां में क्या असर दिखता है?

Spread the love

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 10 दिन के अवकाश पर, 27 अगस्त को लौटेंगी लखनऊ

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 17 अगस्त से 10 दिन के अवकाश पर हैं। अपने करीब सात वर्ष के कार्यकाल में यह पहली बार है जब वह इतनी लंबी छुट्टी पर गई हैं। बताया गया है कि राज्यपाल ने पारिवारिक और निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अवकाश […]

Spread the love
Read More
Supreme Court Verdict
homeslider Uttar Pradesh

माता-पिता अपनी संपत्ति से बच्चों को कर सकते है बेदखल

Supreme Court Verdict: बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल और सम्मान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी वरिष्ठ नागरिक के भरण-पोषण, सुरक्षा और गरिमा की रक्षा के लिए जरूरी हो, तो संबंधित ट्रिब्यूनल बेटे, बहू या अन्य रिश्तेदारों को उनकी संपत्ति से बेदखल करने का आदेश […]

Spread the love
Read More
Arrest for posting the Indian flag
homeslider International

पाकिस्तान में भारतीय झंडा और ‘जय हिंद’ पोस्ट करने पर दो गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Arrest for posting the Indian flag : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहम्मंद जिले में सोशल मीडिया पर भारतीय झंडे की तस्वीर और ‘जय हिंद’ लिखकर पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भारत के स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर की गई पोस्ट को […]

Spread the love
Read More