DU छात्रा पर एसिड अटैक

Untitled 4 copy 45

नई दिल्ली। दिल्ली विश्‍वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय की 20 वर्षीय छात्रा पर कॉलेज के बाहर तेजाब हमला होने से पूरे शैक्षणिक परिसर में सनसनी फैल गई है। घटना रविवार सुबह अशोक विहार क्षेत्र में तब हुई जब छात्रा पढ़ने जा रही थी। जानकारी के अनुसार, तीन आरोपी मोटरसाइकिल से आए थे। उन्होंने छात्रा पर तेजाब से हमला किया और मौके से भाग निकले। इस हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे तत्काल दीपचंद बंधु अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़े

लखनऊ के रेलवे हास्पिटल में भयानक आग, CCU से 22 मरीज सुरक्षित निकाले गए

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी का नाम जितेंद्र है। तीन आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए है। छात्रा ने बताया कि जितेंद्र का उसके साथ एक महीने पहले झगड़ा हुआ था और उसके बाद से वह उसे परेशान कर रहा था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य संग्रहित किए। पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

इस घटना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संगठन ने हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ABVP दिल्ली प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा पर लक्ष्मीबाई महाविद्यालय के बाहर हुआ एसिड अटैक बेहद भयावह और निंदनीय घटना है। विश्वविद्यालय परिसर, जहां महिला सशक्तीकरण की बातें की जाती हैं, वहीं ऐसी घटनाएं समाज और विश्वविद्यालय दोनों को शर्मसार करने वाली हैं।

ये भी पढ़े

ट्रेनों में हाहाकार , छठ पर ‘लापता’ हुईं 12 हजार स्पेशल ट्रेनॆं

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार लापरवाही और शिकायतों की अनदेखी ने छात्राओं को असुरक्षित बना दिया है। हम दिल्ली विश्‍वविद्यालय प्रशासन और पुलिस से मांग करते हैं कि दोषियों की जल्द पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ित छात्रा को शीघ्र न्याय मिले। छात्रा को न्याय दिलाने के लिए ABVP हर स्तर पर संघर्ष करेगी। ABVP ने दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन से अपील की है कि आगे ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए सुरक्षा प्रबंधों को सख्ती से लागू किया जाए। संगठन ने सीसीटीवी फुटेज की तत्काल जांच व दोषियों की गिरफ्तारी पर जोर दिया।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

ग्रहों की चाल बदलेगी भाग्य, जानें 12 राशियों का हाल

Today’s Horoscope मेष : आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर सकती हैं। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है। वृषभ : […]

Spread the love
Read More
Crime News

इंदिरानगर: ससुराल वालों ने मिलकर गला दबाकर की थी पंकज तिवारी की हत्या

हत्यारोपी पत्नी सहित पांच नामजद कातिल गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Pankaj Tiwari Murder Case : इंदिरा नगर थाना क्षेत्र स्थित तकरोही में रहने वाले बाराबंकी निवासी दिनेश तिवारी के 26 वर्षीय बेटे पंकज तिवारी की जान किसी पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि उसी की पत्नी नेहा ने अपने मायके वालों की साथ मिलकर गला दबाकर ली […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

दो मासूम बेटियों की मौत से पहले पिता ने लिखा था सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद की जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु के होटल में दो बेटियों की मौत: स्कूल नोटबुक में मिला कथित सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद पर जांच Death of two daughters at a Bengaluru hotel : केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक लग्जरी होटल में दो बच्चियों की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक, निजी कैब कंपनी […]

Spread the love
Read More