धनतेरसः अद्भुत संयोग, लक्ष्मी होंगी मेहरबान, करें ये उपाय

Untitled 1 copy 46
  • मां लक्ष्मी के साथ बरसेगा भगवान धन्वंतरि की कृपा,
  • शुभ मुहूर्त, महत्व और क्या करें, क्या न करें
आचार्य पंडित सुधांशु तिवारी
पंडित सुधांशु तिवारी

धनतेरस को त्यौहार का हिंदू धर्म में खास महत्व है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस वजह से इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी तिथि के नाम से जाना जाता है। वहीं इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ विष्णु प्रिया माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और मृत्यु के देवता यमराज की पूजा का विधान है। भगवान धन्वंतरि जब समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे, उनके हाथ में अमृत कलश होने की वजह से इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। इस साल धनतेसर का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन हंस महापुरुष राजयोग, त्रिग्रही योग, बुधादित्य राजयोग और शनि प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

दूर होगी शादी की टेंशन…ये राशि वाले जरूर पढ़े

धनतेरस तिथि त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर को दोपहर में 12 बजकर 20 मिनट से होगी। वहीं 19 अक्टूबर रविवार को दोपहर के 1 बजकर 52 मिनट पर त्रयोदशी तिथि समाप्त होगी। शास्त्रों के अनुसार, जिस दिन प्रदोष काल में कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि लगती है। उसी दिन धनतेरस का त्योहार मनाने की परंपरा है।

धनतेरस खरीदादी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन खरीदारी के 3 शुभ मुहूर्त है, जिसमें पहला मुहूर्त अमृत काल माना जा रहा है, जो सुबह 08 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। साथ ही लाभ-उन्नति चौघड़िया मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

सावधान : गलत दिशा ना जलाया यमदीप…हो सकता है भारी नुकसान

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन पूजन के लिए शुभ मुहूर्त प्रदोष काल यानी 07 बजकर 16 मिनट से लेकर 08 बजकर 20 मिनट तक है। इस दौरान आप भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त: सायंकाल : 07:16 से लेकर 08:20 बजे तक

प्रदोषकाल : सायंकाल 05:48 से 08:20 बजे तक

वृषभ काल : शाम को 07:16 से 09:11 बजे तक

यम के दीप जलाने का मुहूर्त: सायंकाल 05:48 से लेकर 07:04 बजे तक

धनतेरस का धार्मिक महत्व

धनतेरस के दिन धन्वंतरि भगवान, विष्णुजी, माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और यमराज की पूजा करने का महत्व होता है। धनतेरस के दिन बर्तन, चांदी, सोना, झाड़ू आदि खरीदना बेहद शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार भगवान धन्वंतरि की पूजा उपासना करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और व्यक्ति ऊर्जावान रहता है।

कब और कहां जलाए यम का दीया?

हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन 13 दीयों में से एक दीया मृत्यु के देवता कहलाने वाले यमदेव के लिए विशेष रूप से जलाया जाता है। यम का दीया शुभ मुहूर्त में घर के बाहर दक्षिण दिशा में जलाया जाता है। यम के लिए चार बाती वाला चौमुखा दीया जलाना चाहिए। यम के दीये को जलाने के लिए सरसों के तेल का प्रयोग करें। पूजा की इस प्रक्रिया को यम दीपम या फिर यम के लिए दीपदान कहते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार पूजा के इस उपाय को करने से अकाल मृत्यु का भय दूर हो जाता है।

शादी बनी खेल, यहां सभी नियम कानून फेल: अब दो सगी बहनों ने की पतियों की अदला बदली

धनतेरस पर 13 दीया कहां-कहां जलाना चाहिए?

हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस की शाम को 13 दीये जलाने से सुख-सौभाग्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है। इन 13 दीये में से पहला दीया घर के बाहर दक्षिण दिशा में यम देवता के लिए जलाया जाता है, जबकि दूसरा दीया धन की देवी माता लक्ष्मी के लिए जलाना चाहिए। इसी प्रकार दो दीये अपने मेन गेट पर अगल-बगल रख दें। इसके बाद एक दीया तुलसी माता के पास रखे। गौरतलब है कि कार्तिक मास में तुलसी के पास दीपदान का बहुत ज्यादा महत्व होता है। इसके बाद एक दीया ब्रह्म स्थान यानि घर के बीचों बीच और बाकी दिये को घर के विभिन्न कोने में रखना चाहिए।

धनतेरस पर जरूर खरीदें ये चीजें

सोना और चांदी :  धनतेरस के दिन सोना और चांदी के गहने या सिक्के खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ये एक काम करने से घर में सुख-समृद्धि प्रवेश करती है।

बर्तन : इस दिन तांबा और पीतल के बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ होता है। माना जाता है कि इन दोनों धातु के बर्तन लाने अन्न की देवी अन्नपूर्णा देवी बहुत ही प्रसन्न होती है।

झाड़ू : धनतेरस के दिन अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो इस दिन आप झाड़ू भी खरीदकर ला सकते हैं। कहते हैं कि घर में झाड़ू खरीदकर लाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है क्योंकि झाड़ू को मां लक्ष्मी का ही प्रतीक माना जाता है।

उघड़ने लगी परतें: CM Yogi के Ex. CS मनोज सिंह पर उनके ही ACS ने भेजी 10 करोड़ की नोटिस

क्या ना खरीदें

तेल :  धनतेरस के दिन तेल खरीदना बहुत ही अशुभ होता है।

प्लास्टिक : इसके अलावा, इस दिन प्लास्टिक या प्लास्टिक जुड़ी चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए।

काले कपड़े : ज्योतिष शास्त्र में काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करता है। इसलिए, इस दिन काले रंग से जुड़ी कोई भी चीज ना खरीदें।

जूते :  ज्योतिष शास्त्र में जूतों का शनि से संबंध से माना जाता है। इसलिए, इस दिन यह भी नहीं खरीदने चाहिए।

कांच के बर्तन : कांच का संबंध राहु से माना जाता है। इसलिए इस दिन यह भी ना खरीदें।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi homeslider

दिल्ली को दहलाने की धमकी, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और संसद समेत प्रमुख जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

New Delhi: लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री देश को सम्बोधित करें, इसके पहले ही दिल्ली में बम की सूचना से हड़कम्प मच गई। एक मेल से मिली धमकियों की वजह से दिल्ली पुलिस समेत देश के कई सुरक्षाबल इस मसले को सुलझाने में जुट गए। दिल्ली हाईकोर्ट समेत राजधानी के छह अलग-अलग स्थानों को […]

Spread the love
Read More
JP Nadda's health
homeslider National Politics

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS दिल्ली में भर्ती; एंजियोग्राफी के बाद हालत स्थिर

JP Nadda’s health: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 13 अगस्त की शाम उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल […]

Spread the love
Read More