उघड़ने लगी परतें: CM Yogi के Ex. CS मनोज सिंह पर उनके ही ACS ने भेजी 10 करोड़ की नोटिस

Untitled 18 copy 6 scaled
  • पूर्व मुख्य सचिव को ACS मीणा ने बताया भ्रष्टाचारी, कहा – अनुचित खर्च किया धन
  • इस धनराशि का अनुचित तरीके से उपयोग करने का आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कई प्रमुख विभागों में बतौर प्रमुख सचिव काम कर चुके पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को 10 करोड़ रुपए की वसूली का एक नोटिस जारी हुआ है। उन्हें यह नोटिस अपर मुख्य सचिव व सदस्य सचिव एसएलईसी बीएल मीना ने 4 अक्टूबर को राज्य की एग्रो प्रोसेसिंग नीति 2023 में जुड़ी अनियमितताओं के मामले में जारी हुआ है। इस फैसले के बाद राज्य की ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा हुआ है।

सोशल मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा द्वारा ने इस आदेश में कहा है कि UPDSC (उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने नीति के क्रियान्वयन में गाइडलाइन के विपरीत कार्य किया है। इसके लिए पूर्व मुख्य सचिव से जवाबदेही तय की गई है। इस आदेश में यह कहा गया है कि यूपीडीएससी ने 10 करोड़ रुपये की धनराशि का नीति के कार्यान्वयन के दौरान अनुचित तरीके से उपयोग किया।

ये भी पढ़े

लूट सके तो लूटः मुंबई-लखनऊ फ्लाइट का टिकट 20 हजार!

अपर मुख्य सचिव ने अब 10 करोड़ रुपए की यह राशि ट्रेजरी में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय भी इस मामले की गंभीरता से समीक्षा कर रहा है। इस पत्र की प्रति शैलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रबंध वित्त व तकनीकी समन्वयक, UPDSC , लखनऊ को संबोधित है। इस पत्र में यह भी कहा गया है कि निर्धारित अवधि में राशि न जमा कराने की स्थिति में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े

Oh No! अपने Ex से बदला लेने के लिए इतना खतरनाक कदम…

यह मामला सरकार की “खास प्रसंस्करण उद्योग नीति 2023 के अंतर्गत विभिन्न औद्योगिक इकाइयों को दिए गए अनुमोदन और उनके वित्तीय अनुमोदनों से जुड़ा बताया जा रहा है। पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की छवि तेज-तर्रार अफसर की मानी जाती रही है और कार्यकाल के दौरान वे मुख्यमंत्री योगी के भी विश्वासपात्र माने जाते थे। ऐसे में इस नोटिस के बाद राज्य की ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा हुआ है।

Spread the love

Horoscope
Astrology homeslider

शनिवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

Horoscop  आज शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। किसी के लिए आज सफलता और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, तो कुछ राशियों को कामकाज, स्वास्थ्य या रिश्तों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

लखनऊ में भव्य गुरु सम्मान समारोह, किशोर चतुर्वेदी के भजनों ने बांधा समा

Lucknow भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मान भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति गुरु सम्मान समारोह 2026” का आयोजन शुक्रवार को कलामंडपम् प्रेक्षागृह, कैसरबाग में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रमुख […]

Spread the love
Read More
homeslider Religion

Belpatra Plant: सावन में लगाएं बेल का पौधा,भगवान शिव की कृपा पाने का माना जाता है खास उपाय

Belpatra Plant : सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक, पूजा-पाठ और बेलपत्र अर्पित करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में घर या मंदिर में बेलपत्र (बिल्व) का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता […]

Spread the love
Read More