सख्ती: प्रतिबंधित मांझा बेचा तो जाएंगे जेल: ADG कानून-व्यवस्था

Untitled 6 copy 8
  • दुस्साहस पड़ेगा महंगा, मुकदमा दर्ज होगी कड़ी कार्रवाई

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। प्रतिबंधित मांझा बेचना और पतंग उड़ाना अब महंगा पड़ सकता है। दोषी पाए जाने पर न सिर्फ दुकान सीज होगी बल्कि प्रतिबंधित मांझा बेचा तो जेल भी जाना पड़ सकता है। ADG  कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने इसकी रोकथाम के लिए सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अधीक्षक व कमिश्नर को सख्त निर्देश दिए हैं। लापरवाही सामने आने पर संबंधित थाने के स्टेशन अफसर के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

ये भी पढ़ें

भाजपा युवा मोर्चा में फायरिंग, अलीगढ़ में भारी तनाव, तीन लोग घायल

ADG कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने निर्देश दिया है कि प्रतिबंधित मांझा बेचने पर दुकानदारों से पुलिस सख्ती से पेश आए और प्रतिबंधित मांझा बेचने वाले और उड़ाने वाले पतंगबाजों के खिलाफ कार्रवाई हो। ADG कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि यूपी के अलग-अलग जिलों में चाइनीज मांझे की धार की चपेट में आकर कई लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें

अवैध खनन पर खबर लिखना पड़ा भारी: फतेहपुर में पत्रकार राजेंद्र सोनी पर हमला

इतिहास सुरक्षित रखने के लिए एक महिला ने पैंतीस साल तक न्यूज़ रिकॉर्ड की

उन्होंने अधीनस्थों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि चाइनीज मांझा एवं सिंथेटिक शीशा चढ़ी नायलान पतंग डोरी पर लगाए गए प्रतिबंध तथा इसके खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मांझा बेचने वाले दुकानदारों एवं भंडारण बिक्री न करने के लिए अपील की है। राजधानी लखनऊ, जौनपुर सहित कई जिलों में मांझे से कटकर हुई मौत को लेकर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को चाइनीज मांझा बनाए जाने और उसकी खरीद-फरोख्त को कड़ाई से प्रतिबंधित करने का आदेश दिया था। अदालत के आदेश का पालन करते हुए एक बार फिर पुलिस अफसरों की नींद टूटी और चाइनीज मांझे पर रोक लगाने के लिए सख्ती से निपटने के लिए अभियान शुरू किया है।

Spread the love

hyundai creta electric a597f01555afd3fb6ffb1ccec4f65bfd
Uttar Pradesh

Hyundai Creta Electric पर 60% तक Buyback गारंटी, EV खरीदने वालों की बड़ी चिंता होगी दूर

Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया नया Buyback Program। तय शर्तें पूरी होने पर 3 साल बाद एक्स-शोरूम कीमत का 60% तक मिलेगा वापस। Hyundai Creta Electric Buyback:अगर आप नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं और Hyundai Creta Electric आपकी पसंदीदा कारों में शामिल है, तो यह खबर आपके लिए […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

ट्रंप के गोल्फ क्लब के पास हथियार के साथ संदिग्ध पकड़ा गया

कैलिफोर्निया दौरे से पहले ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब के बाहर पिस्टल और प्रतिबंधित गोलियों के साथ पकड़ा गया आरोपी; FBI और सीक्रेट सर्विस कर रही संयुक्त जांच। Donald Trump News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैलिफोर्निया दौरे से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब के बाहर हथियार […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लग सकता है चार्ज! सरकार ने शुरू की तैयारी, जानिए क्या है पूरा मामला

UPI Payment MDR UPI Payment Charge: भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुके UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) पर भविष्य में शुल्क लगने की संभावना बनती दिखाई दे रही है। केंद्र सरकार ने संसद में पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव रखा है, जिससे आगे चलकर कुछ खास UPI ट्रांजैक्शन […]

Spread the love
Read More