सपा आज जिला मुख्यालयों पर मनाएगी “बहुजन समाज दिवस

Ayodhya
  • कांशीराम के 92वें जन्मदिवस पर होगा आयोजन

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम  के 92 वें जन्मदिवस के अवसर पर 15 मार्च रविवार को प्रत्येक जिला मुख्यालय में उक्त कार्यक्रम “बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस“ मनाया जायेगा। मान्यवर कांशीराम ने दिसम्बर 1992 में महान समाजवादी नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ समझौता किया “बहुजन समाज बनाओ अभियान“ को तेज किया। मुलायम सिंह ने इटावा से कांशीराम को लोकसभा में निर्वाचित कराने में मदद की। दिसम्बर 1993 में नेताजी के नेतृत्व में मजलूमों की सरकार बनी।

ये भी पढ़ें

अखिलेश यादव बोले: भारत की ताकत गंगा-जमुनी तहज़ीब

कांशीराम ने अपना जन्मदिन दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, धार्मिक अल्पसंख्यकों तथा समाज के अन्य कमजोर वर्गों की एकता और भाईचारा के लिए समर्पित किया था। उसी को “बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस“ कहा गया है। भाईचारा बनाने का महान काम आज अखिलेश यादव  के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कर रही है। समाजवादी पार्टी पीडीए के सभी महापुरुषों को सम्मानजनक स्थान देती है। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय तथा विभिन्न जनपदों के पार्टी कार्यालयों में सभी महापुरुषों की जयंती तथा पुण्यतिथि मनाई जाती है।

ये भी पढ़ें

फ्लाइट टिकट महंगी: अकासा एयर ने लगाया फ्यूल सरचार्ज

इतिहास सुरक्षित रखने के लिए एक महिला ने पैंतीस साल तक न्यूज़ रिकॉर्ड की

समाजवादी पार्टी की पीडीए महापुरुष सूची में सर्वश्री राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया, लोक नायक जयप्रकाश नारायण, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, धरती पुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव, मान्यवर कांशीराम, मंडल मसीहा बी.पी. मण्डल, जननायक कर्पूरी ठाकुर, छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र, समाज सुधारक ज्योतिबा फुले, आरक्षण के जनक छत्रपति शाहू  महाराज, प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर, संत रविदास, संत गाडगे, समाजसेवी शिव दयाल चौरसिया, वीरांगना झलकारी बाई, वीरांगना ऊदा देवी पासी, महारानी अवंती बाई लोधी, मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इत्यादि शामिल है।

Spread the love

One thought on “सपा आज जिला मुख्यालयों पर मनाएगी “बहुजन समाज दिवस”

Comments are closed.

PM Modi
homeslider National

‘बहकावे में आकर गलती कर दी’… रुचिका सिंह ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

PM Modi दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपों में घिरी रुचिका सिंह का एक माफीनामा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो में रुचिका […]

Spread the love
Read More
Pregnant
Crime News homeslider

ऐसी करुण कथा सुनकर उड़ जायेंगे होश, 13 साल की बच्ची सात माह की प्रेग्नेंट

Pregnant कैसे तेजी से बढ़ रहे हैं व्यभिचार के मामले, ये बानगी पढ़िए 13 साल की बच्ची निकली गर्भवती लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां 13 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची के सात महीने की गर्भवती होने का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur Jail
Crime News homeslider

सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर गोरखपुर जेल से कैदी फरार

Gorakhpur Jail दुष्कर्म और अपहरण के मामले में जेल में था बंद बरेली के बाद गोरखपुर जेल से कैदी फरार दुष्कर्म और अपहरण के मामले में जेल में था बंद खेत में काम के दौरान हुई बंदी की फरारी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर शुक्रवार को गोरखपुर जेल से दुष्कर्म और अपहरण के मामले का एक […]

Spread the love
Read More