सोनौली टैक्सी स्टैंड से विना परमिट चल रहे लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग व पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Untitled 31 copy 1

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। सोनौली से दिल्ली समेत देश के अन्य महानगरों में विना परमिट की अवैध रूप से चल रही लग्जरी बसों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ARTO, SDM और पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कई बसों को सीज किया और चालान काटे।

ये भी पढ़े

अरे सुनो! मैंने कपड़े पहन रखे थे, तुम सबको हम नंगे क्यों दिखते हैं….

बता दें कि नेपाल से आने वाले यात्रियों को सोनौली टैक्सी स्टैंड से गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, गाजियाबाद, जयपुर , हैदराबाद सहित अन्य स्थानों पर विना परमिट के चल रही लग्जरी बसों पर आज परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। इन अवैध गतिविधियों से सोनौली परिवहन विभाग को हर महीने लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा था।

ये भी पढ़े

प्यार या सनक: एक पति ने उठाया ऐसा कदम कि सब रह गए दंग

सूचना मिलने पर ARTO मनोज कुमार सिंह, SDM  नौतनवां नवीन कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम, सोनौली थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह और परिवहन विभाग के सहायक अधिकारी संजय कुमार प्रेमी ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई बसों के कागजात अधूरे पाए गए, जब कि कुछ निजी वाहन यात्रियों को ढोते हुए पकड़े गए।

ये भी पढ़े

अजीबो-गरीब : साहब! मेरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख लीजिए, जिंदा युवक ने लगाई गुहार

इस कार्रवाई के दौरान कई वाहनों को सीज किया गया और कई पर चालान की कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से अवैध बस संचालकों में अफरा-तफरी मच गई और कई बसें मौके से फरार हो गईं। ARTO मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूरे जिले में लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर भी यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love

Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More