जेपी आंदोलन से नई राजनीतिक चेतना का सूत्रपात हुआ : सरयू राय

Untitled 1 copy 35

नया लुक ब्यूरो 

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय शनिवार को जेपी जयंती पर शहर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। वह संकोसाई, मानगो स्थित जेपी स्कूल में जय प्रकाश नारायण की जयंती में तो शामिल हुए ही, मानगो में ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। वह जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

अखिलेश यादव का फेसबुक पेज ‘BLOCK’!

जदयू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सरयू राय ने कहा कि 1974 में जब देश में भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज़ उठाने वाला कोई नहीं था, तब जयप्रकाश नारायण जी ने युवाओं को संगठित कर सम्पूर्ण क्रांति का बिगुल फूंका। उनका नेतृत्व इतना प्रभावी था कि सरकारें झुकने को मजबूर हो गईं। जेपी आंदोलन ने न केवल एक नई राजनीतिक चेतना को जन्म दिया, बल्कि आज के कई वरिष्ठ नेताओं की राजनीतिक यात्रा भी वहीं से शुरू हुई। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने स्वयं 1974 के आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई और युवाओं के जोश को दिशा देने का काम किया। इस अवसर पर जनता दल (यू) के अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जेपी के विचार को आत्मसात करने और सामाजिक न्याय व पारदर्शी राजनीति के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का समापन ‘सम्पूर्ण क्रांति’ के उद्घोष के साथ हुआ।

रायबरेली से सुप्रीम कोर्ट तक, कांग्रेस ने दलित उत्पीड़न को बनाया बड़ा चुनावी मुद्दा

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार,महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमृता मिश्रा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोय, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश प्रसाद, जिला सचिव प्रेम सक्सेना, विकास साहनी, भरत पांडे, जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह, सन्तोष भगत, संजीव सिंह, महानगर सचिव विकास कुमार, विनोद सिंह, उलीडीह अध्यक्ष प्रवीण सिंह, सीतारामडेरा अध्यक्ष अर्जुन यादव, गोलमुरी अध्यक्ष शमशाद खान, मानगो अध्यक्ष लालू गौड़, सिदगोड़ा अध्यक्ष राकेश कुमार, बर्मामाइंस अध्यक्ष बबलू कुमार, दिनेश सिंह, ममता सिंह, संगठन समन्वयक विजय सिंह, दिलीप प्रजापति, मनोज गुप्ता, विजयेंद्र कुमार, महावीर साहू, किशोर सिंह, गणेश चंद्र, कृष्णकांत, विजय कुमार, के शर्मा, सुनील कुमार, विनोद तिवारी, हेमराज, सौरव कुमार, परमिंदर राम आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Jharkhand News
homeslider Jharkhand

अंधविश्वास के नाम पर क्रूरता की हदें पार, युवक को झेलनी पड़ी खौफनाक यातना

Jharkhand News : देश लगातार विज्ञान, तकनीक और आधुनिक सोच की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद समाज के कुछ हिस्सों में अंधविश्वास आज भी गहरी जड़ें जमाए हुए है। झारखंड की राजधानी रांची के पास से सामने आई एक घटना ने एक बार फिर इस कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया है। यहां […]

Spread the love
Read More
The Heat Turns Deadly
Crime News homeslider Jharkhand

गर्मी बनी जानलेवा, सड़क पर गिरा मजदूर…लू लगने से मौत

नया लुक ब्यूरो The Heat Turns Deadly झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित होने लगी है। लगातार तीन दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित ब्लू बेल्स स्कूल के समीप एक अज्ञात मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो […]

Spread the love
Read More
झारखंड
homeslider Jharkhand

झारखंड: पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को SC से सशर्त जमानत

जश्न ऐसा मानो जहांपनाह बाईज्जत रिहा हो गए हों, मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर कमीशन घोटाले में गए थे भीतर, रंजन कुमार सिंह रांची। मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर कमीशन घोटाले मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार से […]

Spread the love
Read More