अखिलेश यादव का फेसबुक पेज ‘BLOCK’!

Untitled 2 copy 26
  • सपा ने सरकार को घेरा कहा,मेटा सरकार के कहने पर काम करती है
  • 80 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं हैं पूर्व मुख्यमंत्री के पेज को,

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक पेज ब्लाक कर दिया गया है। हालांकि फेसबुक पेज को ब्लाक करने के कारणों का कोई अधिकारिक बयान मेटा की तरफ से नहीं आया है पर सूत्रों ने जो कारण बताया वह हास्यपद नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज को “हिंसक यौन सामग्री” पोस्ट करने के आरोप में निलंबित किया गया। इस कार्रवाई पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। पार्टी के तमाम नेताओं का कहना है कि फेसबुक में दक्षिणपंथी पेज दिन-रात समाज को बांटने वाली ज़हरीली पोस्ट प्रचारित करते रहते हैं पर फेसबुक की कंपनी मेटा ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। विपक्ष का आरोप है कि मेटा की कोई नीति नहीं है वह सिर्फ केन्द्र सरकार के कहने पर कार्रवाई करती है।

समाचार एजेंसियों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री के फेसबुक खाते, जिसे 80 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे निलंबित कर दिया गया। अखिलेश यादव का फेसबुक पेज नियमित रूप से उनकी राय साझा करने, सरकार की कमियों को उजागर करने और राज्य भर के समर्थकों से जुड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने ‘एक्स’ पर लिखा, “देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फेसबुक खाता निलंबित करना लोकतंत्र पर हमला है। भाजपा सरकार ने अघोषित इमरजेंसी लागू कर दी है, जहां हर विरोधी आवाज को दबाया जा रहा है। लेकिन समाजवादी पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध जारी रखेगी।

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने भी इस कृत्य की निंदा की और इसे भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा है कि ‘ देश के संसद में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक खाता ब्लॉक करना न केवल निंदनीय है, बल्कि यह भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी प्रहार है ‘ । सपा विधायक पूजा शुक्ला ने बगैर किसी चेतावनी या नोटिस के अखिलेश के खाते को निलंबित करने के लिए फेसबुक की तीखी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि फेसबुक ने अपनी हदें पार करने की हिम्मत की है। यह कोई साधारण खाता नहीं है। यह पूर्व मुख्यमंत्री का खाता है, जो लाखों लोगों की आवाज है! फेसबुक को अपनी सीमाएं याद रखनी चाहिए। यह लोकतंत्र को चुप नहीं कर सकता।

Entertainment homeslider

तंबूरा और गायन ने सुनील लोधी को दिया यह मकाम

गांव की चौपाल से बॉलीवुड तक पहुंचा नेत्रहीन सिंगर Sunil Lodhi: फिल्म इंडस्ट्री में कई बार ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जो लोगों के दिल को छू जाती हैं। ऐसी ही कहानी है बुंदेलखंड के रहने वाले सुनील लोधी की। न कोई फिल्मी बैकग्राउंड, न बड़े मंच और न ही किसी बड़े म्यूजिक स्कूल की […]

Read More
Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

PG में लौटने से भयभीत छात्र, DU ने कॉलेजों में बनाया अस्थायी ठिकाना

New Delhi: दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद इलाके में रहने वाले छात्रों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हादसे के बाद कई छात्र अपने पीजी में वापस जाने से बच रहे हैं। ऐसे छात्रों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने साउथ कैंपस के […]

Read More