विभाग के मुखिया ने महिला बाबू का नाम काटकर DIG के मंसूबों पर फेरा पानी

आईजी
  •  निजी स्वार्थ की खातिर महिला बाबू को बना दिया बैडमिंटन खिलाड़ी!
  • DIG जेल का अजब गजब कारनामा
  • दो कैदियों की समयपूर्व रिहाई के गलत प्रस्ताव और बगैर सर्वे के महिला भर्ती प्रकरण की चल रही जांच

लखनऊ। कैदियों की समयपूर्व रिहाई के शासन को दो गलत प्रस्ताव भेजने, बस्ती जेल पर बगैर परीक्षण के एक महिला की भर्ती कर उसे बगैर किसी सूचना के सेवा समाप्त किए जाने के मामले की जांच झेल रहे डीआईजी जेल का एक और सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यह DIG  जेल मुख्यालय में तैनात है। एक महिला बाबू को अपने साथ सैर कराने के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी तक बना दिया। मजे की बात यह है कि जिस महिला बाबू को बैडमिंटन टीम के लिए चयन किया गया उसको बैडमिंटन के रैकेट और सेटल कॉक तक की कोई जानकारी ही नहीं थी। यह अलग बात है कि विभाग के मुखिया ने चयनकर्ताओं की लिस्ट से महिला बाबू का नाम काटकर DIG के मंसूबों पर पानी फेर दिया। महिला प्रेम का यह मामला विभाग के अधिकारियों और बाबुओं में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है।

ये भी पढ़े

उफ! नौंवी की छात्रा बनी एक बच्ची की मां… जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

मिली जानकारी के मुताबिक बीते सितंबर माह में तेलंगाना में नौ सितम्बर से 11 सितंबर तक ऑल इंडिया प्रिजन मीट का आयोजन होना था। आयोजन में शामिल होने के लिए प्रदेश भर की जेलों से खिलाड़ियों के नाम मांगे गए थे। सूत्रों का कहना है नामों के चयन की जिम्मेदारी मुख्यालय में तैनात एक DIG  को सौंपी गई थी। जबकि यह जिम्मेदारी संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी DIG को सौंपी जानी चाहिए थी, किन्तु यह जिम्मेदारी मुख्यालय में तैनात एक अन्य डीआईजी को सौंप दी गई। इन्हीं के नेतृत्व में खिलाड़ियों की टीमें प्रिजन मीट में शामिल हुई थी।

ये भी पढ़े

दिल्ली में इस शख्स ने सोशल मीडिया पर दी हिंदू देवी-देवताओं को गाली, जानें क्या है मामला

सूत्रों का कहना है कि विभाग में महिला प्रेम के लिए सुर्खियों में रहने वाले DIG ने राजधानी की एक जेल में मृतक आश्रित कोटे से भर्ती एक महिला बाबू को पहले कारागार मुख्यालय से संबद्ध कराया और कुछ समय बाद ही नियमों को ताख पर रखकर इस चहीती महिला बाबू को मुख्यालय में समायोजित तक करा लिया। इसी दौरान उन्होंने तेलंगाना में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया प्रिजन मीट में होने वाली प्रतियोगिताओ के लिए बैडमिंटन टीम में महिला बाबू का चयन कर लिया। DIG की चहीती महिला बाबू के चयन की भनक लगते ही मुख्यालय के ही कुछ अधिकारी हरकत में आ गए।

ये भी पढ़े

पूर्व सीएम केजरीवाल का सरकारी बंगला बनेगा गेस्ट हाऊस!

उन्होंने इसकी जानकारी जेल मुख्यालय के मुखिया को देते हुए बताया कि जिस महिला बाबू को बैडमिंटन के रैकेट और सेटल कॉक तक की जानकारी नहीं है डीआईजी ने उसका चयन प्रतियोगिता के लिए कर दिया है। इससे विभाग की बदनामी हो सकती है। सूत्र बताते है कि चयनित खिलाड़ियों की सूची को अनुमोदन के लिए जब विभाग के मुखिया के पास भेजा गया तो उन्होंने महिला बाबू का नाम काट दिया। डीआईजी के दो प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी। इससे उनके अरमानों पर पानी फिर गया। जेल मुख्यालय में इस मामले को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

मंत्री समेत आला अफसरों ने मामले पर साधी चुप्पी

बैडमिंटन की ABCD नहीं जानने वाली महिला बाबू के प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए हुए चयन के संबंध में जब कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग से बात करने का प्रयास किया गया तो दोनों ही लोगों ने फोन नहीं उठाया। विभाग के मुखिया महानिदेशक कारागार ने महिला बाबू के चयनित होने की बात तो स्वीकार की लेकिन इस मामले पर और कोई भी टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया।

ये भी पढ़े

मूसलाधार बारिश से नेपाल में तबाही, 50 से ज्यादा की मौत,कई लापता

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 से सूबे के सेहत […]

Spread the love
Read More
महराजगंज
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट -उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को फरेन्दा, नौतनवां और निचलौल तहसील के […]

Spread the love
Read More