उफ! नौंवी की छात्रा बनी एक बच्ची की मां… जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

Untitled 1 copy 12
  • महज 14 साल की उम्र में मां बनने वाली बच्ची की कहानी सुनकर उड़ जाएंगे होश
  • यौन शोषण करने वाला आरोपी भी निकला बेशर्म, अस्पताल में बांटी मिठाइयां

नया लुक ब्यूरो

नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड से आई यह खबर आपको निराश करेगी। यह खबर आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि हमारे देश में बेटियां कितनी असुरक्षित है। वो भी तब जब वो नाबालिग हो। जी हां, यह खबर देवभूमि के नैनीताल से आई है। एक 14 साल की बच्ची, जो कक्षी नौवीं की छात्रा थी, उसने एक मासूम बच्ची को जन्म दिया है। हालांकि खबर मिलते ही पूरा प्रशासन अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा। लेकिन वहां से यौन शोषण करने वाला आरोपी मिठाई बांटते दिखा। हालांकि स्थानीय कोतवाल हेम पंत ने तत्काल उसकी गिरफ्तारी करा दी और उसे जेल भेज दिया।

ये भी पढ़े

नाबालिग लड़की ने बच्ची को दिया जन्म

घटना दो दिन पहले की है। शुक्रवार भोर में करीब पांच बजे एक महिला अपनी नाबालिग बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची। जांच में डॉक्टरों को पता चला कि किशोरी गर्भवती है। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बीच किशोरी ने सामान्य प्रसव से बच्ची को जन्म दे दिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अल्मोड़ा जिले के शीतलाखेत का रहने वाला सूरज तीन साल पहले काम की तलाश में नैनीताल आया था और एक रेस्टोरेंट में काम करता है। करीब दो साल पूर्व उसकी पहचान फेसबुक के जरिए इस किशोरी से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और वह किशोरी से मिलने जुलने लगा। कुछ दिनों बाद वह किशोरी को किसी बात को लेकर ब्लैक करने लगा और कई बार उसका यौन शोषण किया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई।

खबरों के मुताबिक जैसे ही अस्पताल में किशोरी के बच्ची को जन्म देने की सूचना उसे मिली, वह भी अस्पताल पहुंच गया और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहां मौजूद लोगों को मिठाई बांटने लगा। इसी बीच कोतवाल हेम पंत के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी सूरज को अस्पताल से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा किया।

Spread the love

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 10 दिन के अवकाश पर, 27 अगस्त को लौटेंगी लखनऊ

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 17 अगस्त से 10 दिन के अवकाश पर हैं। अपने करीब सात वर्ष के कार्यकाल में यह पहली बार है जब वह इतनी लंबी छुट्टी पर गई हैं। बताया गया है कि राज्यपाल ने पारिवारिक और निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अवकाश […]

Spread the love
Read More
Supreme Court Verdict
homeslider Uttar Pradesh

माता-पिता अपनी संपत्ति से बच्चों को कर सकते है बेदखल

Supreme Court Verdict: बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल और सम्मान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी वरिष्ठ नागरिक के भरण-पोषण, सुरक्षा और गरिमा की रक्षा के लिए जरूरी हो, तो संबंधित ट्रिब्यूनल बेटे, बहू या अन्य रिश्तेदारों को उनकी संपत्ति से बेदखल करने का आदेश […]

Spread the love
Read More
Arrest for posting the Indian flag
homeslider International

पाकिस्तान में भारतीय झंडा और ‘जय हिंद’ पोस्ट करने पर दो गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Arrest for posting the Indian flag : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहम्मंद जिले में सोशल मीडिया पर भारतीय झंडे की तस्वीर और ‘जय हिंद’ लिखकर पोस्ट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भारत के स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर की गई पोस्ट को […]

Spread the love
Read More