- सात किलो 970 ग्राम चरस बरामद
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। नेपाल से भारी मात्रा में चरस लाकर उसे पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में चरस की सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए यूपी STF ने बुधवार को आगरा जिले से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सात किलो 970 ग्राम चरस बरामद हुई है। STF के इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा के मुताबिक बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में चार करोड़ रुपए कीमत बताई जा रही है।
STF के इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा के मुताबिक बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक शख्स भारी मात्रा में चरस की खेप लेकर एक बड़े तस्कर के हाथों सौंपने जा रहा है। इस सूचना पर STF टीम सक्रिय हुई और आगरा जिले के किले गेट के पास स्थित रामलीला मैदान के पास से घेरेबंदी कर दबोच लिया। STF के इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम नेपाल काठमांडू निवासी रोशन शाह बताया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर रोशन ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है और यह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गोरखधंधे को अंजाम देता है।
इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा ने बताया कि पूछताछ में तस्कर रोशन ने कहा कि वह आगरा निवासी कुश नाम के शख्स को बेचने जा रहा था। पुलिस को पकड़े गए तस्कर के पास से सात किलो 970 ग्राम चरस, एक मोबाइल फोन, नेपाली नागरिक कार्ड व एक हजार बीस रुपए की नकदी बरामद हुई है। STF के इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।
