नोएडा। नोएडा थाना फेस-2 पुलिस ने खुद के अपहरण की कहानी रचकर परिजन से 20 लाख रुपये फिरौती मांगने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन गेमिंग में 4.70 लाख रुपए हार गया था, जिसके बाद उसने मुंह, हाथ, पैर बधे होने की फोटो छोटे भाई के मोबाइल फोन पर भेजकर फिरौती मांगी थी। आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। (भाषा)
