लखनऊ के मलिहाबाद:  पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर तनाव, स्थानीय लोग पहुंचे मलिहाबाद कोतवाली

Untitled 14 copy 12
  • सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने वाला छात्र पुलिस हिरासत में

ए अहमद सौदागर

लखनऊ के मलिहाबाद । पैगंबर मोहम्मद साहब पर एक नौवीं के छात्र द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और भारी संख्या में एकत्रित होकर मलिहाबाद कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली पर भीड़ जमा होने की खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर नाराज स्थानीय लोग शांत हुए। हालांकि उनका गुस्सा देख वहां पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मलिहाबाद क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले नौवीं के छात्र ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर  सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी वायरल होते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और भारी संख्या में एकत्रित होकर मलिहाबाद कोतवाली पहुंच गए। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

मुस्लिम समुदाय के पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की। कोतवाली में मौजूद भीड़ का ग़ुस्सा देख और हालात बिगड़ने की आंशका को देखते हुए पुलिस अफसरों ने नाराज़ लोगों से कहा कि आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने वाले को पकड़ लिया गया है और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, तब जाकर नाराज लोग शांत हुए। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर वहां पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

आरोपी पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी

पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अफसरों  ने बताया कि  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जोकि धार्मिक भावनाओं के आहत होने से जुड़ी थी। इसको लेकर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि मामला दर्ज करने से पहले बड़ी संख्या में एक समुदाय के लोग कोतवाली थाने में भीड़ की शक्ल में जमा हुए थे। जो हंगामा करने की कोशिश कर रहे थे, जिस पर उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा लिया गया है।

 स्कूल प्रशासन ने छात्र को किया निलंबित

मलिहाबाद क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ ग्लोबल स्कूल प्रशासन ने लिखित प्रार्थना पत्र में बताया कि यह शिक्षा की मंदिर है यहां किसी भी तरह का कोई खुराफात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्कूल प्रशासन ने छात्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

पुलिस कमिश्नर ने लोगों से की अपील सूचना दें, पुलिस करेगी तुरंत कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने कहा कि  सोशल मीडिया पर किसी तरीके की विवादित पोस्ट डालने को लेकर जिले में पहले से ही प्रतिबंधात्मक आदेश लागू हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह का कोई भी व्यक्ति या युवक खुराफात करे, इसकी सूचना पुलिस को तुरंत दें।

Quetta
Crime News homeslider International

बड़ी दहशतगर्दी: ट्रेन पर बम से हमला, 30 की मौत, सैकड़ों घायल

Quetta क्वेटा में रविवार को हुए भीषण बम धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाका रेलवे ट्रैक के पास हुआ, जिसमें एक ट्रेन की बोगी के परखच्चे उड़ गए। इस हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए […]

Read More
Bengaluru Boxing Coach Case
Crime News

बेंगलुरु बॉक्सिंग कोच केस: नाबालिग महिला बॉक्सर के उत्पीड़न से मचा हड़कंप

Bengaluru Boxing Coach Case : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी बॉक्सिंग क्लब में ट्रेनिंग लेने वाली 17 वर्षीय महिला बॉक्सर ने अपने ही कोच पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना के बाद खेल जगत में हड़कंप मच गया है। पीड़िता […]

Read More
Minor Girls Rescue 
Crime News

बलिया के स्पा सेंटर में चल रहा था अवैध कारोबार, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Minor Girls Rescue  : दिल्ली पुलिस ने एक बड़े मानव तस्करी और सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में छापेमारी की है। पुलिस की इस कार्रवाई में  आठ लड़कियों को बरामद किया गया, जिनमें से सात  नाबालिग हैं। पुलिस के अनुसार, बलिया में स्पा सेंटर की आड़ में अवैध धंधा […]

Read More