ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में ED ने सोनू सूद से सात घंटे तक की पूछताछ

Untitled 10 copy 12

नई दिल्ली। अभिनेता सोनू सूद से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘वन एक्स बेट’ से जुड़े धन शोधन मामले में करीब सात घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि सोनू सूद दोपहर करीब 12 बजे अपने विधिक दल के साथ मध्य दिल्ली स्थित ED कार्यालय पहुंचे और शाम सात बजे बाहर निकले। उनसे धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत पूछताछ की गई और उनका बयान दर्ज किया गया।

ED की जांच ऑनलाइन सट्टेबाजी मंच ‘वन एक्स बेट’ के संचालन से संबंधित है, जिस पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और कर चोरी का आरोप है। इस ऐप की वेबसाइट के अनुसार यह कुरासाओ में पंजीकृत है और खुद को 18 वर्षों के अनुभव वाला एक वैश्विक ‘बुकमेकर’ बताता है। यह दुनिया भर में खेल आयोजनों पर सट्टा लगाने की सुविधा देता है और इसकी सेवाएं 70 भाषाओं में उपलब्ध हैं। ED की जांच का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि उक्त ऐप से जुड़े प्रचार-प्रसार में शामिल हस्तियों से कैसे संपर्क किया गया और उन्हें भुगतान कैसे और कहां किया गया। (भाषा)

Spread the love

Richa Chadha
Entertainment

“बेटों को कौन बचाएगा?” ऋचा चड्ढा के वीडियो से शुरू हुई बड़ी बहस

Richa Chadha : बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक सवाल के जवाब को लेकर थोड़ा असहज और उलझी हुई नजर आती हैं। वीडियो में एक महिला उनसे लड़कों की सुरक्षा को लेकर सवाल पूछती है और इस दौरान मुस्कान रस्तोगी और सोनम रघुवंशी जैसे […]

Spread the love
Read More
Sanchita Ugale passes away
Entertainment

लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले का निधन, 30 वर्ष की उम्र में फैली शोक की लहर

Sanchita Ugale passes away : टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दंगल चैनल के लोकप्रिय शो ‘दिल वाले दूल्हा ले जाएंगे’ में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री संचिता उगाले का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय अभिनेत्री ने रविवार शाम अपने घर पर दम […]

Spread the love
Read More
Kartik Aaryan, Sreeleela
Entertainment

बर्थडे विश के साथ कार्तिक ने शेयर की खास तस्वीर, फैंस बोले- दोस्ती से बढ़कर है रिश्ता?

Kartik Aaryan, Sreeleela :  बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म “तू मेरी जिंदगी है” को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीलीला नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग के बीच दोनों कलाकारों की बढ़ती दोस्ती भी फैंस का ध्यान खींच […]

Spread the love
Read More