लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले का निधन, 30 वर्ष की उम्र में फैली शोक की लहर

Sanchita Ugale passes away

Sanchita Ugale passes away : टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दंगल चैनल के लोकप्रिय शो ‘दिल वाले दूल्हा ले जाएंगे’ में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री संचिता उगाले का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय अभिनेत्री ने रविवार शाम अपने घर पर दम तोड़ दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।

अभिनय की दुनिया में बनाई खास पहचान

संचिता उगाले ने बहुत कम उम्र में मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बना ली थी। उन्होंने टेलीविजन के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया और अपनी अभिनय क्षमता से दर्शकों के बीच जगह बनाई। टीवी शो ‘दिल वाले दूल्हा ले जाएंगे’ में उन्होंने मुख्य किरदार ‘सुकून’ निभाया था, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इस भूमिका के बाद उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और दर्शकों ने उनके अभिनय की काफी सराहना की।इसके अलावा, उन्होंने ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का महत्वपूर्ण किरदार निभाया था, जिसने उनके करियर को और मजबूती दी। संचिता ने ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया था। उनकी परफॉर्मेंस को हमेशा सशक्त और प्रभावशाली माना गया।

घर में अकेले थीं अभिनेत्री

जानकारी के अनुसार, संचिता अपने परिवार के साथ नालासोपारा पूर्व स्थित आचोले गांव में रहती थीं। घटना के समय घर में उनकी बहन मौजूद नहीं थी, क्योंकि वह किसी काम से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान यह घटना हुई। बाद में परिवार के सदस्य और पड़ोसी उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद आचोले पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह घटना हुई।अभी तक पुलिस की ओर से कोई अंतिम निष्कर्ष जारी नहीं किया गया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

मनोरंजन जगत में शोक की लहर

संचिता उगाले के निधन की खबर से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके सहकर्मी, फैंस और चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कम उम्र में उनके इस तरह दुनिया से चले जाने की खबर ने सभी को गहरा सदमा दिया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

झुर्रियों से छुटकारा पाएं: कोरियन एंटी-एजिंग कोलेजन के पांच घरेलू राज

बर्थडे विश के साथ कार्तिक ने शेयर की खास तस्वीर, फैंस बोले- दोस्ती से बढ़कर है रिश्ता?

जेसन होल्डर का तूफान! पांच गेंदों में 21 रन ठोककर वेस्टइंडीज को दिलाई सीरीज जीत

Spread the love

2 thoughts on “लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले का निधन, 30 वर्ष की उम्र में फैली शोक की लहर

Comments are closed.

WhatsApp Image 2026 08 01 at 8.02.27 PM
Entertainment

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन की बॉलीवुड में एंट्री, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ संग करेंगे काम

VJ FRAMES Production : टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति और बिजनेसमैन विक्की जैन ने मनोरंजन जगत में नई पारी की शुरुआत कर दी है। विक्की जैन अब फिल्म प्रोड्यूसर बन गए हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी VJ FRAMES लॉन्च करने का ऐलान किया और बतौर निर्माता […]

Spread the love
Read More
Salman Khan Alliance Show
Entertainment

सलमान खान की धमाकेदार एंट्री से मचा हंगामा, भाई सोहेल को गले लगाते ही इमोशनल हुआ माहौल

Salman Khan Alliance Show : बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान जब भी किसी मंच पर पहुंचते हैं तो माहौल अपने आप खास बन जाता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में, जहां सलमान खान ने अचानक पहुंचकर कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया। उनकी सरप्राइज एंट्री ने शो में […]

Spread the love
Read More
Entertainment

लॉक अप 2 में वरुण यादव की लगी क्लास, हुमा और फराह की फटकार के बाद हुए इमोशन

Lock Upp 2 : रियलिटी शो ‘लॉक अप 2‘ का नया एपिसोड जबरदस्त ड्रामा और तीखी बहस से भरपूर रहा। इस बार कंटेस्टेंट वरुण यादव (लैला) और पामेला सेरेना के बीच महिलाओं को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद छिड़ गया। मामला इतना बढ़ गया कि जजमेंट डे पर होस्ट फराह खान और […]

Spread the love
Read More