
Richa Chadha : बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक सवाल के जवाब को लेकर थोड़ा असहज और उलझी हुई नजर आती हैं। वीडियो में एक महिला उनसे लड़कों की सुरक्षा को लेकर सवाल पूछती है और इस दौरान मुस्कान रस्तोगी और सोनम रघुवंशी जैसे मामलों का भी जिक्र करती है। सवाल सुनकर ऋचा कुछ पल के लिए कन्फ्यूज हो जाती हैं और उनकी प्रतिक्रिया को लेकर यह क्लिप चर्चा में आ गई है। यह वीडियो अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में एक कार्यक्रम के दौरान ऑडियंस में बैठी एक महिला ऋचा चड्ढा से सवाल पूछती है कि जब अक्सर चर्चा लड़कियों की सुरक्षा की होती है, तो लड़कों की सुरक्षा पर बात क्यों नहीं होती। महिला कहती है कि “बेटों को कौन बचाएगा?”, और आगे जोड़ती है कि “बेटियों को तो पढ़ा-लिखा दिया गया, लेकिन क्या अब बेटों को गड्ढे में डाल दें?” साथ ही वह यह भी सवाल उठाती है कि हर बार गलती सिर्फ लड़कों की ही नहीं मानी जा सकती।
“इस सवाल पर ऋचा ने पहले कहा कि उन्हें सवाल ठीक से सुनाई नहीं दिया। फिर उन्होंने पूछा कि आपको अपने बेटे को किससे बचाना है। इस पर महिला ने जवाब दिया, ‘मैं यह कहना चाहती हूँ कि मुझे अपने बेटे को मुस्कान रस्तोगी और सोनम से बचाना है। मुस्कान रस्तोगी, जिसने अपने पति को काटकर ड्रम में डाल दिया था, उसी जैसी महिलाओं से मैं अपने बेटे को बचाना चाहती हूँ। मेरा बेटा आज शादी नहीं करना चाहता।’”
ऋचा ने दिया ये जवाब
“इसके बाद ऋचा ने काउंटर करते हुए कहा, ‘आप देखिए, एक महिला ने क्राइम किया है और लोगों को उसका नाम और पूरा केस याद है। इसकी वजह यह है कि रोज़ कोई न कोई पुरुष ऐसा अपराध करता है, इसलिए हमें ऐसे नाम याद नहीं रहते।’ इस पर महिला ने अपना तर्क देते हुए कहा, ‘नहीं, ऐसी बात नहीं है। NCRB के डेटा के अनुसार भारत में लगभग 92 हजार पुरुष आत्महत्या कर रहे हैं, जो काफी बड़ी संख्या है। भारत केवल बलात्कारियों का देश नहीं है। मैं चाहती हूँ कि आप इस पर भी एक कहानी बनाएं, पुरुषों के दर्द पर।’”
फिर अंत में ऋचा ने कहा, “मैडम, अगर मर्द यह स्वीकार कर लें कि उन्हें भी दर्द होता है, तो मैं उस पर जरूर कहानी बनाऊँगी। मैं एक ऐसा समाज चाहती हूँ जहाँ पुरुष खुलकर रो सके, जहाँ उस पर यह दबाव न हो कि रोज़ी-रोटी सिर्फ उसी को कमानी है। जहाँ कोई पुरुष अगर डेटिंग ऐप पर जाए तो उसे यह चिंता न हो कि बिल ज्यादा आ गया, और सामने वाला भुगतान नहीं करेगा। अगर हमें सच में बराबरी चाहिए, तो इसकी शुरुआत यहीं से करनी होगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढ़े
लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले का निधन, 30 वर्ष की उम्र में फैली शोक की लहर
WPI Inflation May 2026: खाद्य और ईंधन कीमतों से थोक महंगाई में उछाल
झुर्रियों से छुटकारा पाएं: कोरियन एंटी-एजिंग कोलेजन के पांच घरेलू राज
WPI Inflation May 2026: खाद्य और ईंधन कीमतों से थोक महंगाई में उछाल


One thought on ““बेटों को कौन बचाएगा?” ऋचा चड्ढा के वीडियो से शुरू हुई बड़ी बहस”
Comments are closed.