Very important : भारत धर्म एवं संस्कृति विमर्श आचार्य संजय तिवारी का विशेष व्याख्यान इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 4 अक्टूबर को,

Untitled 1 copy 37

विशेष संवाददाता

नई दिल्ली। भारतधर्म और संस्कृति विमर्श में आचार्य संजय तिवारी का वक्तव्य एक महत्वपूर्ण आयोजन है। यह आयोजन चार अक्टूबर को शाम छह बजे से दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में होगा। यह जानकारी देते हुए इस महत्वपूर्ण आयोजन की संयोजक और भारत मेरे साथ प्रेस नई दिल्ली की मुख्य कार्यकारी सुरभि सप्रू ने बताया कि आचार्य संजय तिवारी  एक प्रसिद्ध विद्वान और संस्कृति विशेषज्ञ हैं, जो भारतीय संस्कृति और दर्शन पर अपने गहरे ज्ञान और समझ के लिए जाने जाते हैं।

आचार्य जी स्वयं भारत संस्कृति न्यास के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रिका संस्कृति पर्व के संस्थापक संपादक हैं। वह भारतीय वैदिक दर्शन, ज्ञान परंपरा, अध्यात्म, संस्कृति और सामाजिक संस्कार दर्शन के गहन अध्येता एवं व्याख्या हैं। संस्कृति पर्व पत्रिका ने अभी पहलगाम की घटना के बाद ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक विशेष अंक भी प्रकाशित किया है जिसका लोकार्पण भी इसी कार्यक्रम में श्रीनगर से ऑनलाइन किया जाएगा जिसमें कश्मीरी विद्वान और पंडित उपस्थित होंगे।

इस आयोजन में आचार्य संजय तिवारी  भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा करेंगे, जैसे कि भारतीय दर्शन, साहित्य, कला और संस्कृति की विविधता। भारतीय संस्कृति के कश्मीर की केंद्रीय आध्यात्मिक भूमिका पर विशेष रूप से तथ्य प्रस्तुत किए जाएंगे। यह आयोजन उन लोगों के लिए एक अच्छा अवसर होगा जो भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और भारत के भाल के रूप में कश्मीर के भी विषयों और इतिहास में विशेष रुचि रखते हैं और आचार्य संजय तिवारी जी के विचारों से लाभ उठाना चाहते हैं।

Spread the love

Horoscope
Astrology homeslider Religion

किस राशि को मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सतर्क?

Horoscope  मेष : आज जो भी काम लगन के साथ करेंगे उसका फल उसी समय मिल सकता है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का […]

Spread the love
Read More
Gupt Navaratri
Religion Uttar Pradesh

गुप्त नवरात्र के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन

योगी ने मां के चरणों में झुकाया शीश, स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए की प्रार्थना Gupt Navaratri: गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुप्त नवरात्र में बुधवार सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किया। उन्होंने मां की आरती उतारी और सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए प्रार्थना किया। […]

Spread the love
Read More
Monthly Durgashtami
homeslider Religion

आज है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Monthly Durgashtami मासिक दुर्गाष्टमी व्रत मां दुर्गा के लिए किया जाता है। ये व्रत हर महीने अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से नवरात्री में किए जाने वाले उपवास के जितना ही फल मिलता है। आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी व्रत की कथा के बारे में… […]

Spread the love
Read More