यूपी में हाई अलर्ट : बारावफात पर्व को लेकर सूबे के सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

high alert NayaLook
  • जुलूस के दौरान रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था, ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
  • राजधानी लखनऊ में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जगह-जगह पुलिस बल तैनात
  • पुलिस महानिदेशक ने सभी जिलों के आईजी, डीआईजी कप्तानों को चौकन्ना रहने के लिए सख्त हिदायत ,

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में शुक्रवार को बारावफात के मौके पर निकलने वाले जुलूस को लेकर यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जुलूस निकालने के दौरान किसी भी नई परंपरा या नए रास्ते की अनुमति नहीं दी जाएगी। DGP  ने सभी जिलों के IG, DIG व कप्तानों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी संभावित विवाद की स्थिति में पुलिस और राजपत्रित अधिकारी तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने अधिकारियों से कहा कि जुलूस और अन्य आयोजनों की सूची पहले से तैयार कर लें और आयोजकों तथा धर्मगुरुओं के साथ संवाद स्थापित करें। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय करने के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से भी नजर रखने की योजना बनाई गई है। वहीं राजधानी लखनऊ में संवेदनशील अतिसंवेदनशील इलाकों भारी मात्रा में पुलिस तैनात किया गया है। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि पुराने लखनऊ या राजधानी लखनऊ में अलग-अलग इलाकों में बारावफात पर्व के मौके पर शुक्रवार को निकालने वाले जुलूसों के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस दौरान किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Coaching Center
Crime News Education homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

“वे पढ़ने गए थे… लौटे तो सिर्फ उनकी यादें आईं”

Coaching Center चीखों से कांप उठा लखनऊ: सपनों की क्लास बनी मौत का फंदा 18 घरों के बुझ गए चिराग, मौत की तड़प सोचकर काँप रहा रूह नवाबों का शहर। उत्तर प्रदेश की राजधानी। लखनऊ का अलीगंज। सोमवार को सिर्फ आग की लपटों से नहीं, बल्कि उन मासूम चीखों से दहल उठा जो अपने भविष्य […]

Spread the love
Read More
Sundarkand Recitation
Central UP Uttar Pradesh

आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दिव्य आयोजन, डॉक्टरों ने किया सहयोग

Sundarkand Recitation उतरेठिया व्यापार मंडल के भंडारे में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सेवा समर्पण दिवस पर व्यापार मंडल का विशाल भंडारा व सुंदरकांड पाठ साउथ सिटी क्षेत्र में पवनपुत्र हनुमान जी के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी धार्मिक आस्था और सेवा भाव का भव्य संगम देखने को मिला। आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, उतरेठिया […]

Spread the love
Read More
MLA Rajeshwar Singh
Central UP homeslider Uttar Pradesh

विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास से उतरेठिया व्यापार मंडल को मिली बड़ी सौगात

MLA Rajeshwar Singh केएन सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ किया शौचालय निर्माण का भूमि पूजन,व्यापारियों में खुशी उतरेठिया में व्यापारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, सुलभ शौचालय का हुआ भूमि पूजन विजय श्रीवास्तव उतरेठिया व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही सुलभ शौचालय की मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास […]

Spread the love
Read More