UP की राजनीति को बड़ा झटका: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

BSP

BSP उत्तर प्रदेश की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक और बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न दलों के नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जताया गहरा शोक

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि उमाशंकर सिंह का निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और अपने क्षेत्र के विकास एवं जनता के हितों के लिए हमेशा समर्पित भाव से कार्य किया।महाना ने कहा कि उनकी सादगी, सहजता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्ष करते हुए भी उमाशंकर सिंह ने अदम्य साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि “जनपद बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक उमाशंकर सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

अखिलेश यादव ने भी व्यक्त की संवेदना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बलिया की रसड़ा विधानसभा से BSP के विधायक उमाशंकर सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया।

राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

उमाशंकर सिंह BSP के प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे और उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी के इकलौते विधायक थे। अपने क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और जनसेवा के लिए उन्हें विशेष पहचान मिली थी। उनके निधन से न केवल BSP को बड़ा झटका लगा है, बल्कि प्रदेश की राजनीति ने भी एक अनुभवी जनप्रतिनिधि को खो दिया है। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

13 साल में 12 सरकारी परीक्षाएं पास, फिर बना पेपर लीक सिंडिकेट का मास्टरमाइंड! जानिए कौन है अभय तिवारी

2027 चुनाव से पहले ब्राह्मण वोट बैंक पर सियासी जंग तेज, क्या BJP के गढ़ में सेंध लगा पाएगी सपा?

2027 चुनाव: अयोध्या से पवन पांडे पर सपा का दांव, अखिलेश यादव ने उम्मीदवार घोषित कर किया चुनावी शंखनाद

पारा: छात्रा की चाकू से गला रेत कर हत्या, खून करने के बाद शव के पास बैठा रहा युवक

अंतरिक्ष में भटकता SpaceX रॉकेट का टुकड़ा चंद्रमा से टकराया

जॉब नहीं तो सिंहासन हिलेगा, राहुल का प्रयागराज से बड़ा दांव

Spread the love

2 thoughts on “UP की राजनीति को बड़ा झटका: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

Today’s Horoscope मेष :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना […]

Spread the love
Read More
UP Weather
homeslider Uttar Pradesh Weather

मौसम फिर लेगा करवट! 20 सितंबर को 18 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

UP Weather: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 सितंबर 2026 को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ […]

Spread the love
Read More
Adukh Navami
homeslider Religion

अदुःख नवमी आज: जानें व्रत का महत्व, पूजा विधि और धार्मिक मान्यता

Adukh Navami: अदुःख नवमी (जिसे बोलचाल में ‘ दुःख नवमी’ भी कहा जाता है) हिंदू धर्म का एक अत्यंत कल्याणकारी व्रत है। यह मुख्य रूप से दुखों के नाश और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस व्रत से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं। तिथि और समय यह व्रत हर साल भाद्रपद […]

Spread the love
Read More