शाइस्ता परवीन बेटे के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी? पुलिस ने दिया बड़ा जवाब

Mafia

Mafia अतीक अहमद की पत्नी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन एक बार फिर चर्चा में है। अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए हटवा गांव लाया गया। इस दौरान यह चर्चा तेजी से फैल गई कि शाइस्ता परवीन बुर्के में छिपकर बेटे के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची थी। हालांकि, उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, शाइस्ता के गांव पहुंचने या बेटे के जनाजे में शामिल होने का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां उसकी तलाश में पहले से सक्रिय थीं और आबान के जनाजे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई थी।

ये भी पढें

मुखर योगी और अखिलेश की सियासी कसमकस

आबान का शव पहुंचते ही उमड़ी भीड़

शुक्रवार सुबह जैसे ही आबान का शव हटवा गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए। मौके पर कई बुर्कानशीं महिलाएं भी मौजूद थीं। इसी दौरान सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर यह चर्चा शुरू हो गई कि भीड़ में शाइस्ता परवीन भी मौजूद थी और वह गुपचुप तरीके से अपने बेटे का अंतिम दीदार कर वापस चली गई। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि शाइस्ता के वहां आने का कोई प्रमाण सामने नहीं आया है।

ये भी पढें

अतीक की कब्र के बगल में दफन होगा बेटा अबान, पुश्तैनी घर के मलबे में होगा आखिरी दीदार

शाइस्ता के पहुंचने की आशंका में अलर्ट थी पुलिस

आबान के जनाजे में शाइस्ता के पहुंचने की आशंका को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां पहले से सतर्क थीं। एसीपी धूमनगंज अजयेंद्र यादव के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस को गांव में तैनात किया गया था। महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गांव में आने-जाने वाले लोगों और वहां की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। इसके बावजूद शाइस्ता की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई।

मां के बेहद करीब था आबान

परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक, आबान अपनी मां शाइस्ता परवीन के बेहद करीब था। वर्ष 2023 में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से शाइस्ता फरार है। उमेश पाल हत्याकांड में भी पुलिस को उसकी तलाश है। शाइस्ता के सिर पर इनाम घोषित किया जा चुका है और पुलिस तथा जांच एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश कर रही हैं। ऐसे में बेटे की मौत के बाद उसके जनाजे में शामिल होने की संभावना को लेकर पुलिस विशेष रूप से सतर्क थी।

अतीक के परिवार के कई सदस्य अब भी फरार

अतीक अहमद का एक बेटा असद भी वर्ष 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। अब उसके सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत हुई है। वहीं, अतीक के दो बेटे उमर और अली अलग-अलग जेलों में बंद हैं। इसके अलावा अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ उसकी बहन आइशा नूरी और अशरफ की पत्नी जैनब भी फरार बताई जाती हैं।

ये भी पढें

अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अली और उमर, हाईकोर्ट ने मंजूर की पैरोल

सड़क हादसे में आबान समेत दो की मौत

जानकारी के मुताबिक, आबान जिस कार में सवार था, वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में आबान और सोनू नाम के एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। आबान के अंतिम संस्कार के दौरान शाइस्ता के पहुंचने की चर्चाओं ने एक बार फिर पुलिस और जांच एजेंसियों का ध्यान उसकी तलाश की ओर खींच दिया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शाइस्ता के जनाजे में पहुंचने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

‘भटक रहा हूं…’ ऋषभ पंत ने CM धामी से मांगी मदद, उत्तराखंड में जमीन लेकर बनाना चाहते हैं अपना घर

भारत-चीन समेत 5 देशों पर 100% टैरिफ का रास्ता साफ, सीनेट में बिल पास

प्रधानाचार्य भर्ती 2013 के पैनल जारी कराने को डॉ. संतोष कुमार शुक्ल ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात

श्रीलंका-XI ने वार्म-अप मैच के पहले दिन बनाए 363/8, जडेजा-कुलदीप और सुथार ने लिए 2-2 विकेट

30 लाख लोगों की आजीविका का साधन बना हथकरघा-पावरलूम:योगी

40 साल से फरार सजायाफ्ता वोटर ID से दबोचा गया

पीजीआई: अलग-अलग ब्रांडों की अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का राजफाश, एक तस्कर गिरफ्तार

 

Spread the love

One thought on “शाइस्ता परवीन बेटे के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी? पुलिस ने दिया बड़ा जवाब”

Comments are closed.

Untitled 7 copy
Crime News Uttar Pradesh

जिस घर में गूंज रही थीं शादी की खुशियां, सुबह वहीं मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश

Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब शादी के कुछ ही घंटों बाद नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह दोनों के शव घर के एक कमरे में मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच […]

Spread the love
Read More
Motihari
Bihar Crime News

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा जोड़े, एक ही जगह मिले दोनों के शव

Motihari: बिहार के मोतिहारी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा गिरि टोला गांव के सरेह में शुक्रवार सुबह एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर जब दोनों शवों पर पड़ी […]

Spread the love
Read More
Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे हॉस्टल में बड़ा बदलाव, सीलिंग फैन की जगह लगाए जाएंगे वॉल-माउंटेड फैन

Mumbai: IIT बॉम्बे में B.Tech छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, संस्थान के हॉस्टल कमरों से सीलिंग फैन हटाकर उनकी जगह दीवार पर लगाए जाने वाले वॉल-माउंटेड फैन लगाने का काम शुरू किया गया है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने […]

Spread the love
Read More