भारत के अगले इनोवेटर्स को मिला वंदे भारतम में बड़ा मंच

Vande Bharatam

26 हजार से ज्यादा एंट्री में से वंदे भारतम ने चुना अपना पहला ग्रुप

Vande Bharatam Innovators: देशभर की इस पहल में अलग-अलग क्षेत्रों के होनहार इनोवेटर्स को मेंटरशिप, इंडस्ट्री से जुड़ने के मौके और कई चरणों में मूल्यांकन के लिए एक मंच पर लाया गया है। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की ओर से शुरू की गई जमीनी स्तर की इनोवेशन और उद्यमिता पहल ‘वंदे भारतम’ ने देशभर से मिले 26,000 से अधिक आवेदनों में से अपने पहले समूह का चयन किया है।

देशभर की इस पहल में अलग-अलग क्षेत्रों के होनहार इनोवेटर्स को मेंटरशिप, इंडस्ट्री से जुड़ने के मौके और कई चरणों में मूल्यांकन के लिए एक मंच पर लाया गया है। वंदे भारतम को देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से आवेदन मिले हैं। इनमें मोबिलिटी, सस्टेनेबिलिटी, टेक्नोलॉजी, कृषि, रक्षा, स्वास्थ्य सेवा, मैन्युफैक्चरिंग, शिक्षा और दूसरे क्षेत्रों से जुड़े आइडिया शामिल हैं।

इस समूह में अलग-अलग क्षेत्रों, विषयों और पृष्ठभूमि से आए इनोवेटर्स शामिल हैं, जिनका साझा उद्देश्य देश की समस्याओं का समाधान करना, राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले उद्यम खड़े करना और देशभर में सकारात्मक असर पैदा करना है। यह सोचकर शुरू की गई वंदे भारतम कि प्रतिभा हर जगह मौजूद है, भले ही अवसर हर जगह न हों, होनहार इनोवेटर्स को बेहतरीन मेंटर्स, इंडस्ट्री लीडर्स, पहचान और अवसरों से जोड़ने का काम करती है, ताकि उनके आइडिया को सार्थक उद्यमों में बदला जा सके।

ये भी पढें

अदाणी ग्रुप रचेगा इतिहास पांच साल में करेगा ₹10 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश

यह पहल श्री अदाणी की उस मजबूत सोच पर आधारित है कि जिस देश ने उन्हें सपने देखने, कुछ बनाने और आगे बढ़ने का अवसर दिया, उसे वापस देना जरूरी है और दूसरों के लिए भी ऐसे ही अवसरों के रास्ते तैयार किए जाने चाहिए। पहले समूह के लॉन्च के मौके पर गौतम अदाणी ने कहा, “जब मैं इन इनोवेटर्स को देखता हूं, तो मुझे कल के भारत की संभावनाएँ दिखाई देती हैं।

प्रतिभा की कोई शहर की सीमा नहीं होती और अवसरों की भी नहीं होनी चाहिए। आने वाले वर्षों में जब हम इस पहले समूह को पीछे मुड़कर देखेंगे, तो उम्मीद है कि इनमें हमें ऐसे फाउंडर्स और इनोवेटर्स दिखाई देंगे, जिन्होंने भारत को बदलने वाले उद्यम खड़े किए। यह उनकी शुरुआत है। और यह वंदे भारतम की भी पहली शुरुआत है।”

कई चरणों वाली मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिए चुना गया पहला समूह वंदे भारतम इमर्सिव वीक में हिस्सा लेगा। इसमें मेंटरशिप सेशन, बिजनेस लीडर्स, उद्यमियों और विशेषज्ञों के साथ बातचीत और कई चरणों में मूल्यांकन शामिल होगा। यह कार्यक्रम 14 अगस्त को होने वाले वंदे भारतम ग्रैंड फिनाले के साथ पूरा होगा, जहाँ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले इनोवेटर्स को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें वंदे भारतम ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

वंदे भारतम को सिर्फ एक प्रतियोगिता के तौर पर नहीं बनाया गया है। इसका दीर्घकालिक उद्देश्य एक ऐसा राष्ट्रीय मंच तैयार करना है, जो आइडिया को शुरुआती स्तर पर पहचान सके और भारत के पारंपरिक उद्यमिता केंद्रों से बाहर के इनोवेटर्स को ऐसे लोगों और संस्थानों से जोड़ सके, जो उनकी आगे की यात्रा को तेज करने में मदद कर सकें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पति ने चैट्स देखे तो उड़े होश! पत्नी पर प्रेमी संग हत्या की साजिश का आरोप

राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर संसद में घमासान, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

श्रीलंका के खिलाफ जडेजा का खतरनाक रिकॉर्ड, गॉल टेस्ट में फिर मचाएंगे धमाल?

गोरखपुर में हाथ में तिरंगा लेकर निकले CM योगी और सांसद रवि किशन

ब्रिटिश नेवी के ड्रोन में चीनी कैमरों का कनेक्शन! डेटा लीक की आशंका से मचा हड़कंप

 

2 thoughts on “भारत के अगले इनोवेटर्स को मिला वंदे भारतम में बड़ा मंच

Comments are closed.

jioooooooooooooooooo
Business

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

10 साल पूरे होने पर कर्मचारियों को लिखा पत्र, अगले दशक की दिशा बताई मुकेश अंबानी के विजन और मार्गदर्शन के लिए जताया आभार Mumbai, September 5, 2026: AI : कनेक्टिविटी और टेक्नोलॉजी पर अगले एक दशक में जियो का फोकस रहेगा। कंपनी भारत में तैयार की जा रही टेक्नोलॉजी को ग्लोबल बाजारों तक ले […]

Read More
Business Economy Uttar Pradesh

सुरेश खन्ना व्यापारियों की मांगें CM तक पहुंचाएंगे

विजय श्रीवास्तव Mahakumbh Lucknow: गत गुरुवार तीन सितंबर को राजधानी के BBA यूनिवर्सिटी के विशाल प्रांगण हाल मे राष्टस्तरीय व्यापारी एकता महाकुंभ का भव्य आयोजन हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंशल के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहे । […]

Read More
Business

KIA Sorento: 7-सीटर SUV ने मारी एंट्री, दमदार इंजन और फीचर्स से मचाएगी धमाल

KIA Sorento Launch : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम SUV सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। किआ मोटर्स ने अपनी फ्लैगशिप SUV Sorento को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 7-सीटर के साथ 6-सीटर लेआउट में भी पेश किया है। सोरेन्टो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये […]

Read More