खुशी में खलल: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, फांसी पर लटका मिला उसका शव

chinahat police thana

चिनहट के मटियारी क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के कंचनपुर मटियारी में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

चिनहट क्षेत्र स्थित कंचनपुर मटियारी निवासी अजय रावत की शादी वर्ष 2022 में बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित पलंगा गांव निवासी अमरनाथ की 23 वर्षीय बेटी रूबी से हुई थी। बताया गया कि शनिवार देर शाम अजय नशे में चूर होकर घर आया। पति को घर की दहलीज पर लड़खड़ाते हुए देखा तो रूबी विरोध किया तो अजय का पारा सातवें आसमान पहुंच गया और वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि इसके बाद अजय पास में रह रही अपनी बहन कुसुम रावत के यहां अपनी मां राजकुमारी देवी, बड़े भाई संजय, छोटे भाई शिवा के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाने चला गया था। इसी बीच पड़ोसी ने फोन किया कि रूबी खुदकुशी कर ली है।

खबर मिलते अजय सहित सभी परिवार के सदस्य मौके पर और कमरे का दरवाजा तोड़कर फांसी पर लटक रहे शव को नीचे उतारा और एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला तो उस समय संदेह के घेरे में आ गया, जब अजय और उसके परिवार के लोग मिलकर बिना पुलिस को सूचना दिए बगैर खुद कमरे का दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे से लटक रही रूबी की लाश को नीचे उतारा।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है और इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दे दी गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि मायके वाले अगर तहरीर दी तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More