चिनहट इंडियन ओवरसीज बैंक कांड: … तो पुलिस लाइन में भरे होगें लालची वर्दीधारी

ए अहमद सौदाग

लऊखन। चिनहट क्षेत्र के मटियारी चौराहे के पास स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में सेंध लगाकर हुई करोड़ों रुपए की चोरी के मामले में DCP पूर्वी शशांक सिंह ने एक साथ तेरह पुलिसकर्मियों को लाइन का रास्ता दिखाया तो मानो पूर्वी क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को सांप सूंघ गया और चर्चा का विषय भी बन गया

DCP पूर्वी की जांच-पड़ताल में सामने आया कि इंडियन ओवरसीज बैंक कांड में कुछ लालची वर्दीधारी शामिल हैं।
इंडियन ओवरसीज बैंक से चोरी हुए जेवरात के मामले में षड्यंत्र के तहत खुद की जेब रखने वाले लालची पुलिसकर्मियों के चेहरे से डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने नकाब उतार दिया है।

दर्जनभर पुलिसकर्मी लाइन हाजिर हुए और कुछ और पुलिसकर्मियों की घेराबंदी चल रही है।
इसके अलावा सूत्र बताते हैं कि ओवरसीज बैंक कांड का खुलासा कर आरोपी को ढेर करने वाली पुलिस टीम में शामिल कई पुलिस वालों के नाम DCP पूर्वी की सूची में दर्ज है, जिन पर कभी भी गाज गिर सकती है। एनकाउंटर और आरोपियों की धर-पकड़ और बरामद जेवरात के बटवारे में इनकी गर्दन भी जरूर नप सकती है क्योंकि डीसीपी पूर्वी ने पूरे मामले को बेनकाब कर दागी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया साथ ही विभागीय जांच किए जाने के निर्देश दिए हैं।

वैसे तो लखनऊ के चिनहट इलाके में हुई बैंक लूट का खुलासा हो चुका है, लेकिन अब इस खुलासे में कुछ पुलिसवाले ही घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, लूटे गए गोल्ड की बरामदी में पुलिस टीम की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। आरोप है कि पुलिसवालों ने बरामद गोल्ड का काफी हिस्सा अपने पास ही रख लिया. ऐसे में डीसीपी ने 13पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इसकी भनक लगते ही डीसीपी पूर्वी का पारा चढ़ गया और तेरह पुलिसकर्मियों को लाइन का रास्ता दिखा दिया।

सनद रहे कि चिनहट क्षेत्र के मटियारी चौराहे के पास स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के 42लॉकर काटकर करोड़ों की लूट के मामले के खुलासे में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। जिसके बाद DCP पूर्वी शशांक सिंह ने 13पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी ने पूरी स्वाट टीम को भंग कर दिया है।

Central UP

संकट हरण पंचमुखी हनुमान मंदिर में 19वां स्थापना दिवस, भक्ति में डूबा माहौल

सुन्दरकाण्ड पाठ के संग गूंजेभजन, चला भण्डारा लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग पुराना हैदराबाद स्थित श्रीसंकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। हनुमान मंदिर ट्रस्ट के आरपी शर्मा ने बताया कि प्रातः मंदिर खुलने के साथ ही हनुमानजी को अष्टगंध से स्नान कराके नवीन श्रृंगार किया गया तत्पश्चात पं.दिनेश दीक्षित, आचार्य […]

Read More
Central UP

भारतीय सवर्ण संघ ने SC-ST एक्ट के दुरुपयोग पर उठाए सवाल

लखनऊ। भारतीय सवर्ण संघ, संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम तिवारी उर्फ साधु तिवारी ने कई सामाजिक और नीतिगत मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि एससी-एसटी एक्ट का कुछ लोगों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्दोष लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार […]

Read More
Bundelkhand Central UP homeslider Politics Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी में सियासी हलचल तेज: मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन फेरबदल पर मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन की नई टीम को लेकर भाजपा में लगातार मंथन जारी है। इसी कड़ी में आज कई अहम बैठकों का दौर देखने को मिल सकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। […]

Read More