संकट हरण पंचमुखी हनुमान मंदिर में 19वां स्थापना दिवस, भक्ति में डूबा माहौल

Untitled 9 copy 8

सुन्दरकाण्ड पाठ के संग गूंजेभजन, चला भण्डारा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग पुराना हैदराबाद स्थित श्रीसंकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

हनुमान मंदिर ट्रस्ट के आरपी शर्मा ने बताया कि प्रातः मंदिर खुलने के साथ ही हनुमानजी को अष्टगंध से स्नान कराके नवीन श्रृंगार किया गया तत्पश्चात पं.दिनेश दीक्षित, आचार्य पवन मिश्रा, सुधांशु शुक्ल, प्रमोद कुमार और पं.दिनेश कुमार मिश्र ने सम्मिलित रूप से हनुमान जी का सहस्रार्चन से पूजन किया।

हवन पूजन के साथ प्रभु को बूंदी- कचौड़ी का भोग लगाकर भण्डारा प्रारम्भ हुआ। रात तक चले भण्डारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

संध्याकाल सत्र पुलिस लाइन से आए हनुमत भक्तों की अगुवाई में संगीतमय सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ हुआ। भजन संध्या में विनीता सिंह, रौशनलाल, सुभाष अरोड़ा आदि ने मधुर भजन प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर अजय मेहरोत्रा, एसडी सावंत, चैतन्य अग्निहोत्री, बीके सक्सेना, सिद्धार्थ अग्रवाल, ज्योति किरन रतन, पं.जितेंद्र दीक्षित, महेन्द्र, हेमन्त कुमार चतुर्वेदी, ब्रजेश कुमार, पवन शर्मा, कल्पना अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अभय आदि भक्तों की उपस्थिति रही।

READ MORE

IPL में पंजाब किंग्स की हार से बढ़ा तनाव, प्रीति जिंटा ने अफवाहों पर जताई नाराजगी

पेपर लीक से परेशान छात्रों को आनंद सर की सलाह, हार मत मानो

Spread the love

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More