हरे कृष्ण हरे कृष्ण हरे राम हरे राम से गूंजा कथा स्थल

  • हरि नाम कीर्तन के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत

लखनऊ। डीएवी कॉलेज परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत के अंतिम दिन शनिवार को पुण्डरीक गोस्वामी महाराज के मुख से अमृतवाणी से श्रीमद्भागवत कथा की वर्षा हुई। गोस्वामी जी ने बताया कि जीवन का परम लक्ष्य है कि थोड़ा नियम बनाकर संकीर्तन करें राधा रमण राधा रमण राधा रमण बोल जिस देश में जिस देश में प्रवेश करें उसमें रहूं राधा रमण राधा रमण राधा रमण कहूं में रेवक महाराज की एक लड़की थी जिसका नाम रेवती था अपनी कन्या का विवाह ढूंढने के लिए ब्रह्मलोक में ब्रह्मा  के पास पहुंचे और ब्रह्मा जी से पूछा कि कन्या का विवाह हमें करना है ब्रह्मा जी ने सुझाव दिया कि आप  बलराम जी के साथ कर दें फिर बलराम और रेवती जी की विवाह की विस्तृत वर्णन कथा के रूप में सुनाया पांडव युधिष्ठिर अर्जुन की कथा कही।

सुभद्रा अर्जुन का विवाह की कथा सुनाई जिसमें भक्तों के मन भाव भिभोर हो उठा विदाई के प्रसंग में सभी के आँखों में आँसू आ गये। जगन्नाथ जी और सुदामा जी का प्रशंग को सुनाया जिस पर भक्त भाव भिभोर होकर आंशु झलक उठे। मार्कण्डेय जी की अन्तिम पंक्ति सुनते हिये श्रीमद भागवत को विश्राम दिया गया। महराज जी ने शुक देव के रूप में शहर से लगाये गए तोते को पिंजड़े में मुक्त किया कथा सेवा में लगे सभी सिविल डिफ़ेंस के वार्डेन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात आरती हुई एवं प्रसाद वितरण किया गया भंडारा भी किया गया। आयोजक अमरनाथ मिश्र, लोकेश अग्रवाल, मनोज राय, सुनील मिश्रा, मनोज अग्रवाल हरीश चंद्र अग्रवाल के साथ हजारों राधा रमन भक्त उपस्थित रहे।

कथा में मुस्लिमों का रहा बड़ा सहयोग

महराज जी की कथा में मुस्लिमों का खासा सहयोग रहा। महाराज जी ने इन्हें आशीर्वाद और धन्यवाद देते हुए कहा यह लखनऊ गंगा जामुनी तहज़ीब के लिए जानी जाती है। कथा में माजिद अली खान,नफीस अहमद ,शाजिया सिद्दीकी, मोहम्मद शफीक, सज्जाद अली ,वारिस अली खान ,जावेद जैदी ,इसरार अहमद, मोहम्मद कासिम ,अब्दुल सबूर, सैयद अहमद ,हैदर रजा ,फारूक अली, दिलशाद अहमद, खालिद खान,खलीक ,किशवर जहा, फैसल मुजीब ,मोहम्मद सिद्दीक, मोहम्मद उरूज ,अब्दुल मोइद, मोहम्मद हबीब अंसारी ,मोहम्मद अहमद,नेहा सिद्दीकी, मोहम्मद हनीफ ,अयाजुद्दीन सिद्दीकी ने
कथा के सात दिन सिविल डिफेन्स का विशेष योगदान रहा।

Central UP homeslider Uttar Pradesh

सुरक्षा: बोर्ड परीक्षाओं के बीच शोरगुल हो तो 112 पर करें कॉल

यूपी पुलिस की अपील, तत्काल मिलेगी राहत ए अहमद सौदागर लखनऊ। बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू होते ही छात्रों पर पढ़ाई का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे समय में शांत माहौल उनकी तैयारी के लिए बेहद जरूरी होता है, लेकिन कई जगह तेज आवाज, डीजे, लाउडस्पीकर या अन्य शोरगुल पढ़ाई में बाधा बन जाते हैं। […]

Read More
Central UP

चंदर नगर, आलमबाग में ‘आरोग्य’ मल्टी स्पेशियलिटी क्लिनिक का भव्य उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा

विजय श्रीवास्तव लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चंदर नगर, आलमबाग क्षेत्र में “आरोग्य” नामक मल्टी स्पेशियलिटी क्लिनिक का भव्य उद्घाटन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे में कार्यरत दृष्टिबाधित परिचारक मो. इक़बाल की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भावनात्मक और प्रेरणादायी बना दिया। यह क्लिनिक रेलवे से […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

उतरेठिया में जनसेवा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों के बने आभा-आयुष्मान व अन्य जरूरी कार्ड

विजय श्रीवास्तव लखनऊ। राजधानी लखनऊ के उतरेठिया क्षेत्र में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए एक विशेष जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यापार मंडल कार्यालय ललित इलेक्ट्रिकल्स पर लगाए गए इस कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ […]

Read More