46 साल बाद BJP का सपना पूरा: बिहार में बने नए CM सम्राट चौधरी

samrat n 1776230954 1

बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपने मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को स्थापित किया है। पटना के लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सुबह 11 बजे उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

उनके साथ जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। यह बदलाव बिहार की राजनीति में लंबे समय से चल रही सत्ता की परंपरा को तोड़ता है, जहां अब तक मुख्यमंत्री पद पर जेडीयू का वर्चस्व रहा था।

इससे पहले नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दिया, जिसके बाद एनडीए विधायक दल ने सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना।

ये भी पढ़े

Pakistan Health Crisis : एक ही सिरिंज से फैला HIV, 300+ बच्चे संक्रमित, अस्पताल की लापरवाही से मचा हड़कंप

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। लगभग 26 साल पहले विधायक बनने से लेकर अब मुख्यमंत्री बनने तक उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। केवल 9 साल पहले बीजेपी में शामिल हुए चौधरी ने तेजी से पार्टी में अपनी पहचान बनाई। अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती राज्य के विकास के साथ-साथ गठबंधन को मजबूत बनाए रखना है।

बीजेपी के लिए यह सिर्फ एक राजनीतिक जीत नहीं बल्कि 46 साल के संघर्ष का परिणाम भी है। बिहार में पहली बार बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनने से राज्य की राजनीति में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़े

Israel–US–Iran War: अमेरिकी नाकाबंदी के बीच ईरान के तीन जहाजों ने होर्मुज पार किया, बढ़ा तनाव

Spread the love

Bhojshala Dispute
Madhya Pradesh Politics

भोजशाला परिसर में नमाज की इजाजत नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा- नमाज के लिए कोई दूसरी जगह दें Bhojshala Dispute : धार की भोजशाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की अपील पर सुनवाई करने के लिए सहमति दे दी है, जिसमें भोजशाला को मंदिर घोषित किया गया था। लेकिन कोर्ट […]

Spread the love
Read More
Politics

17वें दिन वांगचुक का वजन 8.2kg घटा

अनशन जारी, CJP ने कहा- सरकार को चिंता नहीं NEET Paper LeaK :   दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का मंगलवार को 17वां दिन है। उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। वजन 8.2kg कम हो गया है। वांगचुक नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान […]

Spread the love
Read More
Gyanvapi Case 
homeslider Politics

सुप्रीम` फार्मूला न हिन्दुओं को रास आया, न मुस्लिमों को

सुप्रीम` फार्मूला न हिन्दुओं को रास आया, न मुस्लिमों को दोनों पक्ष कोर्ट में ही लड़ेंगे कानूनी लड़ाई Gyanvapi Case  : अयोध्या में राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद के फैसले के बाद अब मथुरा और काशी के प्रमुख धर्मस्थलों से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। ज्ञानवापी मस्जिद, श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह और संभल […]

Spread the love
Read More