Pakistan Health Crisis : एक ही सिरिंज से फैला HIV, 300+ बच्चे संक्रमित, अस्पताल की लापरवाही से मचा हड़कंप

Untitled 4 copy 20

Pakistan से एक बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां एक सरकारी अस्पताल में गंभीर लापरवाही के चलते 300 से ज्यादा बच्चे एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल में एक ही सिरिंज को कई बार इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे संक्रमण तेजी से फैला। गुप्त जांच में यह भी सामने आया कि स्टाफ बिना स्टेराइल दस्तानों के मरीजों को इंजेक्शन लगा रहा था और मल्टी-डोज वायल्स का असुरक्षित तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा था।

 

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स और जांच के अनुसार, नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच टौन्सा के एक अस्पताल में कम से कम 331 बच्चों में HIV  संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जांच में सामने आया कि कई मामलों में एक ही सिरिंज और वायल का इस्तेमाल अलग-अलग बच्चों पर किया गया, जिससे वायरस फैलने की आशंका बढ़ गई। इस लापरवाही की सबसे दुखद घटना एक 8 साल के बच्चे की मौत के रूप में सामने आई।

बच्चे की रिपोर्ट कुछ दिन पहले ही HIV पॉजिटिव आई थी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान दिए गए संक्रमित इंजेक्शन से ही बच्चों को यह बीमारी हुई।

ये भी पढ़ें

Israel–US–Iran War: अमेरिकी नाकाबंदी के बीच ईरान के तीन जहाजों ने होर्मुज पार किया, बढ़ा तनाव

READ MORE

जाम बना काल का जाल, कई घरों में पसरा मातम बेहाल

आगरा के बाद मेरठ परिक्षेत्र की जेलों को लूटने की तैयारी!

 

जांच में क्या मिला?

  • एक ही सिरिंज का बार-बार इस्तेमाल
  • इस्तेमाल की गई सिरिंज से बचा दवा निकालकर दोबारा उपयोग
  • बिना दस्तानों के इंजेक्शन लगाना
  • खुले में पड़ी सुइयां और खराब मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट

विशेषज्ञों के अनुसार, भले ही सुई बदली जाए, लेकिन सिरिंज का मुख्य हिस्सा (बॉडी) संक्रमित हो सकता है, जिससे वायरस फैल सकता है।

अस्पताल ने किया इनकार

इतने गंभीर आरोपों के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने फुटेज की सत्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वीडियो को स्टेज किया गया हो सकता है या यह उनके कार्यकाल से पहले का हो सकता है।

Lucknow
Health homeslider Religion

ब्रह्ममुहूर्त में उठने के बताए गए नौ लाभ

Lucknow: भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में ब्रह्ममुहूर्त को दिन की शुरुआत के लिए विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि सूर्योदय से पहले का समय ध्यान, योग, मंत्रजप, अध्ययन और आत्मचिंतन के लिए अनुकूल होता है। सुबह शांत वातावरण में जागने और नियमित दिनचर्या अपनाने से व्यक्ति को अपने काम व्यवस्थित करने में […]

Read More
Lucknow
Business homeslider Uttar Pradesh

गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी

मुख्यमंत्री ने आमजन को दी बड़ी राहत, पाँच किग्रा. की रिफाइंड चीनी 250 रुपये में होगी उपलब्ध प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 से सायं पाँच बजे तक संस्थान के विक्रय केंद्र से खरीदी जा सकेगी चीनी Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों को लेकर चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों की […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी में एक और IAS अधिकारी पर अवमानना का आरोप तय

PWD के प्रमुख सचिव अजय चौहान को हाईकोर्ट का नोटिस चार साल पुराने आदेश का अनुपालन न करने का मामला 4 नवंबर को अगली सुनवाई नया लुक ब्यूरो Lucknow: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख सचिव अजय चौहान के खिलाफ अवमानना के मामले में आरोप तय किए हैं। मामला […]

Read More