राजधानी में चल रहा श्रीमद भागवत का संगम : पुण्डरीक महाराज

  • डीएवी कॉलेज परिसर में चल रही भागवत का दूसरा दिन

लखनऊ। डीएवी कॉलेज परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत राधारमण के दूसरे दिन सोमवार को पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज के श्रीमुख से अम्रत वाणी से प्रयाग में चल रहे संगम की बात कहते हुए कहा कि लखनऊ में भी संगम ही चल रहा है यह संगम श्रीमद् भागवत का है। जिसमें गंगा यमुना सरस्वती तीनों समायी हुई है। प्रयाग में कुछ ही तिथियां महत्वपूर्ण है परन्तु यहां सात तिथियों तक अम्रत वर्षा होती रहेगी। प्रेम सेवा यह सब भाव भक्ति के है ठाकुर जी की सेवा करना बहुत सरल है परन्तु बृन्दावन जाकर ठाकुर जी को लेकर आ जाते है परन्तु उनकी सेवा करनी चाहिए।

जिस तरह से एक बालक की सेवा की जाती है भगवान जन्म नहीं लेते है परन्तु ऐसा नहीं है भगवान जन्म नहीं ले सकते है भगवान को जन्म देने वाला तैयार हो जैसे मथुरा में यसोदा नन्दजी ने जन्म लेकर ठाकुर जी को जन्म दिया। हमारे भारतवर्ष में तमाम महापुरूष हुए है जिसमें हमारी मीराबाई भी है जिन्होंने जहर पीकर भी श्याम का साथ नहीं छोड़ा यह सच्चा प्रेम है। किसी भी वस्तु को अपने में विभाजित करेंगे वह माया है इसको जीतना हो तो यह उसका है इस जगह का सात दिन सुख लेना है इसी तरह इस प्रथ्वी लोक पर कुछ दिन बाद सभी का तम्बू उखड़ कर जाने वाले है यह न मेरा है न तेरा है। हमारे राधारमण जी अपनी बांसुरी से सभी के अंधकार को दूर करते है। आरती की साथ कथा का समापन हुआ। कथा में मुख्य रूप से विधायक नीरज बोरा आयोजक अमरनाथ मिश्र, लोकेश अग्रवाल, नवीन गुप्ता, शिवम बंसल, आनन्द रस्तोगी, राहुल गुप्ता सुनील मिश्र, मनोज राय, कुश मिश्रा, अनुराग मिश्र, चारू मिश्रा, आदि के साथ हजारों राधारमन भक्त उपस्थिति रहें।

homeslider Politics Uttar Pradesh

रमजान में लाउडस्पीकर पर विशेष छूट नहीं, योगी आदित्यनाथ सरकार का फैसला

उत्तर प्रदेश सरकार ने रमजान के दौरान मस्जिदों में लाउडस्पीकर के उपयोग को लेकर किसी भी प्रकार की विशेष छूट देने से साफ इनकार किया है। सरकार का कहना है कि ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों और Supreme Court of India के दिशा-निर्देशों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है। निर्धारित डेसीबल सीमा और तय समयावधि […]

Read More
Education homeslider Uttar Pradesh

UGC के नए नियम के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन

राजधानी लखनऊ में शनिवार को यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सवर्ण समाज के बैनर तले बड़ा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित नियम भेदभावपूर्ण हैं और समाज के एक वर्ग को संस्थागत सुरक्षा से बाहर कर सकते हैं। परिवर्तन चौक से शुरू हुए इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल […]

Read More
Central UP homeslider Uttar Pradesh

सुरक्षा: बोर्ड परीक्षाओं के बीच शोरगुल हो तो 112 पर करें कॉल

यूपी पुलिस की अपील, तत्काल मिलेगी राहत ए अहमद सौदागर लखनऊ। बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू होते ही छात्रों पर पढ़ाई का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे समय में शांत माहौल उनकी तैयारी के लिए बेहद जरूरी होता है, लेकिन कई जगह तेज आवाज, डीजे, लाउडस्पीकर या अन्य शोरगुल पढ़ाई में बाधा बन जाते हैं। […]

Read More