हरिपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा धमाका, आग से मचा हड़कंप

Untitled 2 copy 26

  हरिपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा धमाका ।पेशावर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुरुवार को एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। हरिपुर जिले के हत्तर इंडस्ट्रियल एस्टेट में गैस पाइपलाइन में हुए जोरदार विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। यह धमाका ग्रैंड ट्रंक रोड के पास एक कारखाने के निकट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसके तुरंत बाद भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें पास के एक मकान तक पहुंच गईं, जिससे नुकसान और बढ़ गया तथा राहत-बचाव कार्य में दिक्कतें आईं।

ये भी पढ़ें

होर्मुज में जहाजों पर हमला ‘अस्वीकार्य’: UN में भारत की कड़ी चेतावनी, 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा पर जताई चिंता

पाकिस्तान की आपातकालीन सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की जान चली गई है। कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरिपुर के जिला पुलिस अधिकारी के अनुसार, आग के बीच फंसे कम से कम चार महिलाओं और छह बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, हालांकि कई लोग झुलसने से घायल हैं। हरिपुर के उपायुक्त वसीम अहमद ने बताया कि अधिकांश मौतें दम घुटने के कारण हुई हैं। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि गैस पाइपलाइन में विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें

बंगाल SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, तय शर्तों पर मिलेगा मतदान का अधिकार

लहू से सींचा है भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल में “कमल”


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

New Delhi
homeslider Politics

राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए एक घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवादों में घिर गए हैं। भाजपा प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले का जिक्र गुरुवार […]

Read More
Vrindavan
homeslider Religion

आखिर राधा रानी के चरणों को क्यों रखा जाता है ढककर?

जानिए प्रेम और करुणा से जुड़ी यह भावुक कथा Vrindavan: भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाओं से जुड़ी अनेक कथाएं भक्तों के बीच प्रचलित हैं। इन कथाओं में प्रेम, समर्पण और करुणा की ऐसी भावनाएं देखने को मिलती हैं, जो भक्तों को भावविभोर कर देती हैं। ऐसी ही एक लोकप्रचलित कथा राधा रानी के […]

Read More
Abu Dhabi
International

जयशंकर का यूएई दौरा: रणनीतिक साझेदारी, बदलती वैश्विक कनेक्टिविटी पर जोर

शाश्वत तिवारी Abu Dhabi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 14 से 16 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वे द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक घटनाक्रमों और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के मुद्दों पर यूएई के नेतृत्व के साथ चर्चा कर रहे हैं। अबू धाबी पहुंचने पर, यूएई की मंत्री रीम अल हाशमी ने […]

Read More