बंगाल SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, तय शर्तों पर मिलेगा मतदान का अधिकार

Untitled 15 copy 4

बंगाल SIR   कोलकाता। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण ) मामले में बड़ा और निर्णायक आदेश जारी किया है। कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपीलीय ट्रिब्यूनल के फैसलों को तुरंत लागू किया जाए, ताकि पात्र नागरिकों का मतदान अधिकार सुनिश्चित हो सके। जिन व्यक्तियों की अपीलें अपीलीय ट्रिब्यूनल द्वारा मंजूर कर ली जाती हैं, वे 23 अप्रैल को मतदान कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें

इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का हुआ युद्धविराम, ट्रंप ने किया ऐलान

जिन मामलों में अपीलों का निपटारा 21 अप्रैल या 27 अप्रैल तक हो जाएगा, उन लोगों को भी वोट देने की अनुमति दी जाएगी। कोर्ट ने ECI को निर्देश दिया है कि वह ऐसे मामलों में सप्लीमेंट्री संशोधित मतदाता सूची जारी करे, ताकि योग्य मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर सकें और कोई भी पात्र व्यक्ति वोट देने से वंचित न रहे। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि केवल अपील लंबित होने के आधार पर किसी को मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा। जब तक अपील पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक संबंधित व्यक्ति वोट नहीं डाल सकेगा।

ये भी पढ़ें

अमावस्या तिथि का महत्व जान हो जाएंगे हैरान

भारतीय रेलवे का बड़ा धमाका, दिल्ली-लखनऊ सफर होगा बेहद तेज

फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि प्रभावित लोगों को ट्रिब्यूनल में आवेदन करना चाहिए, जिससे उनके अधिकार बहाल हो सकें।

उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए 21 अप्रैल को सप्लीमेंट्री सूची प्रकाशित होगी, जबकि दूसरे चरण के चुनावों (29 अप्रैल) के लिए 27 अप्रैल को नई सूची जारी की जाएगी।

ममता बनर्जी ने इस फैसले पर संतोष जताते हुए कहा कि यह न्यायपालिका में उनके विश्वास को और मजबूत करता है और इससे लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हुई है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

One thought on “बंगाल SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, तय शर्तों पर मिलेगा मतदान का अधिकार”

Comments are closed.

Jagannath Rath Yatra
National

जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़, एक की मौत, 200 से अधिक घायल

Jagannath Rath Yatra :  जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन गुरुवार को पुरी के ग्रैंड रोड (बड़ा डंडा) पर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ में अफरा-तफरी मचने से एक भक्त की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालुओं को सांस लेने में तकलीफ हुई। बताया जा रहा है कि 200 […]

Spread the love
Read More
homeslider International

डिलीवरी बॉयज पर बेंगलुरु पुलिस का नया एक्शन, फाइन की जगह क्लास

Delivery Boys : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले डिलीवरी बॉयज के लिए पुलिस ने सजा का तरीका बदल दिया है। अब पहली बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर डिलीवरी एजेंटों से जुर्माना वसूलने के बजाय उन्हें चार घंटे का अनिवार्य ट्रैफिक सेफ्टी लेक्चर अटेंड करना होगा। पुलिस का मानना है […]

Spread the love
Read More
homeslider International

अलर्ट रहें, सलाद दे सकती है जानलेवा बीमारी ,इस देश में मची तबाही

Devika Rani : अगर आप या आपके संबंधी अमेरिका में रहते हैं और सलाद आपके मील का भी जरूरी हिस्सा है, तो सावधान हो जाने की जरूरत है। दरअसल अमेरिका में इस समय एक बेहद खतरनाक और तेजी से फैलने वाले परजीवी ने हाहाकार मचा रखा है। इसकी वजह से हजारों अमेरिकी गंभीर रूप से […]

Spread the love
Read More